फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल : 'टीचर्स का भी क्रश थे शाहरुख', स्कूल के जूनियर ने सुनाए किंग खान के अनसुने किस्से

Mon, 02 Nov 2026 06:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 02 Nov 2026 06:18 AM IST
सार

  • आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 
  • शाहरुख ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में देकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 
  • आज उनके बर्थडे के मौके पर जानिए उनके स्कूल से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान के स्कूल के किस्से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान के स्कूल में एक मजेदार बात कही जाती थी। लड़कों के स्कूल में लड़कों को शिक्षिकाओं पर क्रश होना आम बात थी, लेकिन शाहरुख के मामले में मजाक उलटा था। उनके जूनियर कहते थे कि शिक्षिकाओं को शाहरुख खान पर क्रश है।
विज्ञापन

दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल में शाहरुख से तीन साल जूनियर रहे लेखक अजय जैन को यह बात आज भी याद है। उनके मुताबिक, शाहरुख स्कूल में ही अपनी अलग पहचान बना चुके थे। खेल, पढ़ाई, डिबेट और ड्रामेटिक्स में उनकी भागीदारी थी। स्कूल के नाटक 'द विज' में मुख्य भूमिका निभाने से लेकर 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीतने तक, शाहरुख के स्कूल के दिनों में कई ऐसे प्रसंग थे, जिन्हें अजय आज भी याद करते हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने उन दिनों के किस्से साझा किए।
विज्ञापन
Trending Videos

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'लड़कों का टीचर्स पर क्रश होता था, लेकिन टीचर्स का शाहरुख पर'
शाहरुख की स्कूल में लोकप्रियता को याद करते हुए अजय जैन कहते हैं, 'वह मुझसे तीन साल सीनियर थे। स्कूल के दिनों में हम सिर्फ शाहरुख खान के बारे में ही सुनते थे। उनका व्यक्तित्व बहुत शानदार था। वह कई चीजों में अच्छे थे। खेलों में अच्छे थे और स्कूल की तरफ से हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट खेलते थे। वह ड्रामेटिक्स और डिबेटिंग में भी अच्छे थे। पढ़ाई में भी अच्छे थे। वह टॉपर नहीं थे, लेकिन उनके काफी अच्छे नंबर आते थे। उनका एक अलग करिश्मा था और स्कूल में हर कोई शाहरुख खान की बात करता था।'

वह एक मजेदार किस्सा भी सुनाते हैं, 'वह ऑल बॉयज स्कूल था। ऐसे स्कूल में लड़कों का टीचर्स पर क्रश होना बहुत आम बात है। हम मजाक में कहते थे कि टीचर्स का क्रश शाहरुख खान थे। इससे पता चलता है कि शाहरुख स्कूल में सबके चहेते थे।'
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'द विज' में मुख्य भूमिका निभाकर बटोरी तारीफ
शाहरुख की अदाकारी का जलवा फिल्मों में आने से पहले ही स्कूल के मंच पर दिखने लगा था। अजय जैन को वह नाटक आज भी याद है, जिसमें शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

वह बताते हैं, 'हमने 'द विज' नाम का एक नाटक किया था, जो 'द विजार्ड ऑफ ओज' पर आधारित था। शाहरुख ने उसमें लीड रोल निभाया था। वहीं लोगों ने देखा कि वह कितने अच्छे अभिनेता हैं...नाटक काफी अच्छा रहा था। इसका मंचन कमानी ऑडिटोरियम में हुआ था और यह करीब एक सप्ताह तक चला था। इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। उस समय भी लोग शाहरुख के अभिनय की तारीफ करते थे। शाहरुख के अभिनय की तारीफ फिल्मों में आने से पहले ही स्कूल में होने लगी थी।'
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' जीतने पर किसी को नहीं था शक
शाहरुख को स्कूल में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार बारहवीं कक्षा के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्र को दिया जाता था।

इस बारे में अजय कहते हैं, 'जब बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल से पास आउट होते हैं, तो सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्र को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। शाहरुख के बैच में इस बात पर कोई शक नहीं था कि यह सम्मान उन्हें ही मिलेगा और उन्हें मिला भी। इससे पता चलता है कि वह ऑलराउंडर थे। ऐसा नहीं था कि वह सिर्फ ड्रामेटिक्स में अच्छे थे या किसी एक चीज में उनकी रुचि थी। हमारा स्कूल काफी अच्छा माना जाता था और वहां बहुत प्रतिभाशाली छात्र थे। ऐसे में शाहरुख का यह सम्मान जीतना बताता है कि वह अपने बैच और स्कूल के कई दूसरे छात्रों से भी आगे थे।'

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सेंट स्टीफंस कॉलेज से जुड़ा किस्सा, जिसकी पुष्टि नहीं हुई
शाहरुख के कॉलेज में दाखिले से जुड़ी एक कहानी भी सुनाई जाती है। अजय जैन स्पष्ट करते हैं कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वह बताते हैं, 'एक कहानी है कि बारहवीं के बाद जब शाहरुख कॉलेज में दाखिले के लिए गए थे, तो सेंट स्टीफंस कॉलेज में उनका इंटरव्यू हुआ था। अपनी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीता है। कहा जाता है कि इंटरव्यू समिति के किसी सदस्य ने जवाब दिया कि सेंट कोलंबस का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर उनके कॉलेज के लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। इस पर शाहरुख ने कथित तौर पर कहा कि फिर आपके कॉलेज का भी कोई खास महत्व नहीं है और वह वहां से चले गए। बाद में उन्होंने हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया। यह ऐसी कहानी है, जिसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन सभी इसे सच मानते हैं।'
 

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'शाहरुख कभी घमंडी नहीं थे..'
अजय जैन के मुताबिक, शाहरुख की लोकप्रियता के साथ उनका व्यवहार भी उन्हें खास बनाता था। वह कहते हैं, 'उनकी शख्सियत का अपना एक प्रभाव था... लेकिन कभी ऐसी बात नहीं हुई कि वह घमंडी थे, बदतमीज थे या उन्होंने कुछ गलत किया हो। वह अपने शिक्षकों का बहुत सम्मान करते थे।'

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार बनने के बाद भी अपने टीचर को नहीं भूले शाहरुख'
अजय जैन कहते हैं, 'शाहरुख के अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की एक बात मुझे आज भी याद है। हमारे स्कूल में ब्रदर डी'सूजा नाम के एक शिक्षक थे। उनका हम सभी छात्रों पर काफी प्रभाव था। कुछ साल पहले फारूक शेख जी का जी टीवी पर एक कार्यक्रम आता था, जिसमें शाहरुख पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में शाहरुख ने ब्रदर डी'सूजा का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने उन्हें किस तरह प्रभावित किया था। बाद में ब्रदर डी'सूजा को कार्यक्रम में सरप्राइज गेस्ट के तौर पर बुलाया गया।

मुझे यह बात अच्छी लगती है कि शाहरुख इतने बड़े स्टार बन गए...लेकिन उन्हें अपने उन शिक्षकों की याद रही, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व को बनाने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे।'

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पता था कि वह अच्छा करेंगे, लेकिन इतने बड़े बनेंगे, नहीं सोचा था'
शाहरुख की प्रतिभा स्कूल में ही पहचान बना चुकी थी, लेकिन उनकी शोहरत कितनी बड़ी होगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

अजय कहते हैं, 'हमने 70 और 80 के दशक में स्कूल में पढ़ाई की थी। उस समय भारत की आर्थिक स्थिति आज जैसी नहीं थी। हमें लगता था कि शाहरुख जीवन में अच्छा करेंगे, लेकिन वह एक दिन इतने बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे, यह कभी नहीं सोचा था। आज उनकी लोकप्रियता और कामयाबी जिस मुकाम पर है, उसकी कल्पना उस समय करना भी मुश्किल था। उस दौर में हम सोच भी नहीं सकते थे कि आने वाले वर्षों में भारत इतना बदल जाएगा और शाहरुख दुनिया भर में पहचाने जाने वाले सितारे बन जाएंगे।'

Shah Rukh Khan Birthday Special School Junior Ajay Jain Shares Untold Stories From SRK School Days
शाहरुख खान - फोटो : X
कौन हैं अजय जैन?
अजय जैन लेखक, फोटोग्राफर और ट्रैवल राइटर हैं। उनकी किताब चार्लीज़ बॉयज़' सेंट कोलंबस स्कूल में बिताए दिनों की यादों पर आधारित है। यह 1970 और 1980 के दशक की बात है। शाहरुख खान भी इसी स्कूल में पढ़ते थे। वह अजय जैन से 3 साल सीनियर थे। अजय ने अपनी किताब में स्कूल के दिनों से जुड़ी यादें साझा की हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: आसिफ खान शो से बाहर, माही-कनिका के बीच हुई जमकर बहस; सलमान-एल्विश ने खींची इस कंटेस्टेंट की टांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed