Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post

संजय गुप्ता: 'उनके सीने में बहुत बड़ा दिल धड़कता था', निर्देशक के निधन पर पत्नी अनुराधा लेखी का छलका दर्द

Mon, 02 Nov 2026 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

  • निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया।
  • अपने मुंबई स्थित घर में गिरने के बाद सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई।
  • संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने पति को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post
अनुराधा लेखी-संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित निर्देशक संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से इंडस्ट्री को झटका लगा है। 30 अक्तूबर को संजय गुप्ता का निधन हो गया। वे अपने घर में गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। निर्देशक के निधन पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें एक उम्दा और दिलदार शख्सियत के रूप में याद किया। संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी ने भी पति के लिए दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post
अनुराधा लेखी-संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

लिखा- 'उनका ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था'
संजय गुप्ता के निधन पर परिवार में मातम पसरा है। उनकी पत्नी अनुराधा लेखी बुरी तरह टूट गई हैं। पति के निधन पर उनका दर्द छलका है। अनुराधा ने प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा किया है। टाइम्स नाउ द्वारा कोट की गई एक पोस्ट में अनुराधा ने दिवंगत पति संजय गुप्ता को अपनी जिंदगी का सबसे जिंदादिल और सकारात्मक शख्स बताया। अनुराधा ने कहा कि उनका तो ब्लड ग्रुप भी B पॉजिटिव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post
संजय गुप्ता-अनु लेखी - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम और जेरी जैसा रिश्ता था
अनुराधा लेखी ने संजय गुप्ता और अपने रिश्ते को लेकर कहा कि हम टॉम और जेरी की तरह थे। अनुराधा लेखी का कहना है कि वे संजय गुप्ता की रानी थीं। वे उनके टॉम थे, जो हमेशा उनके अंदर के जेरी को परेशान करते थे। आगे लिखा है, 'मैं जिन्हें जानती हूं, उनमें संजय महान कहानीकार थे। वे दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे। सबसे दिलदार शख्स थे। बहुत ज्यादा दिलदार। वह आदमी जिसने मुझे एक ऑमलेट खिलाकर लुभाया। सबसे अच्छा जो तुमने कभी खाया हो'।

विज्ञापन

Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post
अनुराधा लेखी-संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- 'इस शख्स के लिए शब्द हमेशा कम पड़ते हैं'
अनुराधा ने आगे लिखा है कि संजय गुप्ता राजा की तरह जिंदगी जीते थे। उनके सीने में एक बहुत बड़ा दिल धड़कता था। इंडस्ट्री के प्रति वे बहुत विनम्र थे। किसी के प्रति उन्होंने जरा भी नाराजगी नहीं रखी। वे एक सच्चे दोस्त और एक शानदार होस्ट थे। संजय गुप्ता की पत्नी ने लिखा है, 'इस शख्स के लिए शब्द सच में कम पड़ जाते हैं। मैं उनके साथ कई, कई, कई साल और बिताना चाहती थी। लेकिन अभी के लिए, बस एक दिन'।

Sanjay Gupta Death: filmmaker wife Anuradha Lekhi remembers Husband as greatest storyteller in emotional post
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार से पति को गुप्तेश्वर कहती थीं अनुराधा
अनुराधा अपने पति को प्यार से 'गुप्तेश्वर' कहती थीं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है कि वे संजय गुप्ता से बेहद प्यार करती हैं। अपने ह्यूमर को बनाए रखते हुए, उन्होंने कहा, 'मुझे आज बताया गया है कि आप मेरा पीछा करना बंद नहीं करेंगे। जाने दो, बाबा'। बता दें कि संजय गुप्ता और अनु लेखी ने दो बार शादी रचाई। दरअसल, 1997 में इन्होंने शादी की थी। मगर, 2003 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोस्ती कायम रही। फिर, 2009 में इन्होंने दोबारा एक-दूजे से शादी की।
बता दें कि संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक वक्त तक काम किया। उनके निधन पर अजय देवगन, संजय दत्त, फराह खान, अभिषेक बच्चन और कई अन्य सितारों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस ने उनकी मौत के हालात की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed