{"_id":"6ae7303539c89e73730834dc","slug":"shah-rukh-khan-net-worth-2026-iconic-roles-awards-and-biggest-career-achievements-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैसे बॉलीवुड के किंग बने शाहरुख?: कभी ‘बाजीगर’ तो कभी ‘डाॅन’ बनकर किया दिलों पर राज; जानें कितनी है नेटवर्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैसे बॉलीवुड के किंग बने शाहरुख?: कभी ‘बाजीगर’ तो कभी ‘डाॅन’ बनकर किया दिलों पर राज; जानें कितनी है नेटवर्थ
Mon, 02 Nov 2026 07:00 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:00 AM IST
सार
- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- शाहरुख खान ने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं और फैंस के दिलों पर राज किया है।
- इस खबर में जानिए उनकी नेटवर्थ, यादगार किरदार और उन्होंने करियर में कितने अवॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जो उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाता है।
शाहरुख खान के यादगार किरदार
बॉलीवुड में कई सितारे आए और गए, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। शाहरुख खान भी उन्हीं में से एक हैं। रोमांस हो, एक्शन हो या फिर नेगेटिव किरदार, उन्होंने हर तरह के रोल से दर्शकों का दिल जीता है। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड का 'किंग खान' कहा जाता है।
शाहरुख ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। करियर के शुरुआत में शाहरुख ने 'बाजीगर', 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में नैगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है' में रोमांटिक फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया।
विज्ञापन
इसके बाद अब वे 'पठान', 'जवान' और 'रईस' जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार में नजर आए। इस तरह शाहरुख ने अपने करियर में हर तरह के किरदार किए और वो लोगों के दिलों में भी जगह बना गए।

Trending Videos
शाहरुख खान के यादगार किरदार
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों के मालिक हैं शाहरुख
शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं। वह विज्ञापनों, प्रोडक्शन हाउस और क्रिकेट टीम से भी अच्छी कमाई करते हैं।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, शाहरुख खान की अनुमानित नेटवर्थ करीब 10,000 करोड़ रुपये है। इस आंकड़े में उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स जैसे बिजनेस भी शामिल हैं। इस लिस्ट के मुताबिक वह भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी उनके बिजनेस में अहम भूमिका निभाती हैं। दोनों मिलकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट चलाते हैं। इसके अलावा शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

शाहरुख खान के अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
करियर में जीते कई अवॉर्ड्स
शाहरुख खान ने अपने अभिनय के लिए कई बड़े सम्मान हासिल किए हैं। इनमें 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'स्वदेस', 'चक दे! इंडिया' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्मों के लिए मिले सम्मान शामिल हैं।
साल 2025 में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड था।
वहीं साल 2005 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें- हैलोवीन 2026: हेइडी क्लम का डरावना अवतार, कटा हुआ हाथ बनकर पार्टी में पहुंचीं; देखकर हैरान रह गए लोग