{"_id":"5b6aa3404f1c1b9b3e8b5c8a","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-kapoor-trolled-for-anti-aging-cream-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंटी एजिंग क्रीम का ऐड कर ट्रोल हुईं शाहिद की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- क्या पब्लिक को बेवकूफ समझा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एंटी एजिंग क्रीम का ऐड कर ट्रोल हुईं शाहिद की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- क्या पब्लिक को बेवकूफ समझा है
Wed, 08 Aug 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पर अक्सर ही पापाराजी की नजर रहती है। वहीं मीरा की फैन फॉलोइंग शाहिद से कम नही हैं। 23 साल की मीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। पिछले कई सालों से खबर आ रही थी कि मीरा जल्द ही जल्द एक्टिंग डेब्यू करेंगी लेकिन अब मीरा राजपूत ने एक ऐड के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है।
2 of 5
मीरा राजपूत
मीरा ने ये ऐड कमर्शियल स्किन केयर ब्रांड ओले के लिए किया है जिसमें मीरा बता रही हैं कि कैसे एक क्रीम की वजह से उनकी स्किन निखर गई लेकिन लगता है फैंस को मीरा का ये ऐड करना पसंद नहीं आया और उन्हें यूजर्स ने ट्रोल कर दिया।
फैंस ने मीरा को आड़े हाथों लिया और ऐसे प्रोडक्ट को इंडॉर्स करने के लिए ट्रोल कर दिया, जिसमें केमिकल हैं। एक यूजर ने लिखा- मीरा तुम महज 23 साल की हो अगर तुम्हें इस उम्र में भी अपनी स्किन के ग्लो के लिए ओले क्रीम की जरूरत पड़ रही है तो ऐसी स्किन पर शर्म आनी चाहिए।
एक यूजर ने लिखा- मीरा इतने मेकअप के बाद भी तुम सुंदर नहीं लग रही हो। एंटी एजिंग क्रीम का सारा कॉन्सेप्ट ही फेक है। 40 की उम्र में तुम्हें ही प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ेगी। एक यूजर ने लिखा- मीरा तुम्हें बच्चे पैदा करने की इतनी जल्दी क्यों है। पहले अपनी पढ़ाई पूरी करो तुम महज 23 साल की हो।
एक यूजर ने तो ओले को ही ट्रोल करते हुए लिखा- वाह... ओले एंटी एंजिग क्रीम के ऐड के लिए भी तुम लोगों को 23 साल की लड़की मिली। तुम लोग पब्लिक को बेवकूफ समझते हो क्या।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।