सपना चौधरी हरियाणा में तो हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं लेकिन बिग बॉस ने उनकी लोकप्रियता में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है। करोड़ों दिलों की धड़कन सपना चौधरी पहले केवल स्टेज शो ही किया करती थीं लेकिन लोकप्रियता बढ़ने के साथ उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। सपना अब एक के बाद एक फिल्में और म्यूजिक वीडियो एलबम कर रही हैं। बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। गांव की छोरी से अलग सपना अपनी खूबसूरती से किसी भी ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
एक साल में इतनी बदल गई सपना चौधरी, ग्लैमरस लुक से दीपिका कटरीना को भी देती हैं मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन