अपने बयानों की वजह से हर जगह आलोचनाओं का समाना कर रहे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की मु्श्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नसीरुद्दीन ने बुलंदशहर में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद हर जगह उनकी कड़ी निंदा हो रही है।
वहीं अब शाह के बयान पर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'एक आतंकवादी संगठन ने भारत और बांग्लादेश के नागरिकों का अपहरण कर लिया और बाद में बांग्लादेशियों का धर्म देखकर छोड़ दिया, बाकी के सभी 39 भारतीयों को मार दिया, तब आपको गुस्सा नहीं आया?आतंकी याकूब मेमन की फांसी की दया याचिका पर साइन करते हुए आपको डर नहीं लगा?’
वहीं बुलंदशहर हिंसा पर योगेश्वर दत्त ने कहा ,’ बुलंदशहर की घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उसका हम सब को बहुत खेद है, पर इससे पहले भी ना जाने कितने दंगे हुए और मासूमों की जान गई, तब तो आपको कोई डर नहीं लगा।इससे ही समझ आता है कि आप किसकी तरफ़ हैं, कृपया आतंकी पर दया करने के बाद खुद को देशभक्त ना कहें'
4 of 5
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
आपको बता दें कि हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मैंने जो भी कहा वो देश के बारे में सोचकर ही कहा है। इस बार मैंने ऐसा क्या गलत कह दिया कि मुझे मेरे ही देश के लोग गद्दार कह रहे हैं। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। मैं एक गद्दार कैसे हो सकता हूं।
वहीं नसीरुद्दीन शाह के देश में असुरक्षित माहौल होने के बयान पर विहिप भड़क गई है। उसने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पैसे लेकर अभिनय करना नसीरुद्दीन शाह का पेशा है। उन्हें यह बताना चाहिए कि इस बार वे किसके इशारे पर यह अभिनय किया है। विहिप ने नसीरुद्दीन शाह के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है।