सपना चौधरी का पहला प्यार कौन है, जानना चाहेंगे। उन्होंने खुद बताया कि वे सबसे ज्यादा प्यार किससे करती हैं, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
2 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी का कहना है कि उनका पहला प्यार कोई विदेशी छोरा नहीं, बल्कि स्टेज है। स्टेज आप भी उनकी प्राथमिकता, बेशक बॉलीवुड से ऑफर आ रहे हैं, लेकिन मैं स्टेज नहीं छोड़ सकती। स्टेज शो करती थी, करती हूं और करती रहूंगी। हालांकि लेवल अप हुआ है, लेकिन स्टेज परफॉरमेंस करना कभी नहीं छोड़ेंगी, वो उनका पहला प्यार ही रहेगा। बाकी सब इसके बाद में हैं।
दरअसल, सपना चौधरी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक एक हॉस्पिटल का है। सपना चौधरी सड़क हादसे में एक पैर गंवाने वाली प्रीति से मिलने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंची। इस दौरान सपना ने प्रीति का एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी। मुलाकात के दौरान सपना ने प्रीति को गले लगाकर प्रोत्साहित किया और उसे चिंता न करने की सलाह दी। सपना ने प्रीति के साथ सेल्फी ली और हर समय मुसीबत में साथ खड़ा रहने का वादा भी किया।
सपना ने कहा कि यदि सभी मिलकर प्रीति की मदद करेंगे तो वह अकेला महसूस नहीं करेगी। क्योंकि ऐसे समय में अकेलापन क्या होता है, उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। इसके साथ ही वह सरकार से इस बात पर भी बात करेंगी कि छात्रा को आय का साधन उपलब्ध कराए। सपना चौधरी के साथ आए डॉ. जगबीर राठी ने प्रीति के बारे में सपना चौधरी से बात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही सपना चौधरी से पत्रकारों ने कई सवाल पूछे।
वहीं दूसरा वीडियो, यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और वीडियो भी ऐसा है, देखकर आप भी पगला जाएंगे। यकीं ही नहीं कर पाएंगे कि ये वही सपना चौधरी है। वीडियो 3 अप्रैल को अपलोड किया गया था और इसमें सपना चौधरी जहां अपने सोलिड डांस से कहर ढा रही हैं, वहीं बुलेट, ट्रैक्टर चलाते हुए और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए भी दिख रही हैं।