बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन घटी या बढ़ी 'ये प्रेम मोल लिया' की कमाई? इमरान की 'गन मास्टर जी9' ने किया इतना कलेक्शन
- Box Office Collection: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की।
- आज दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी क्या स्थिति है?
- साथ ही इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'गन मास्टर जी9' ने कैसा प्रदर्शन किया? जानते हैं...
विस्तार
शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'प्रेम रतन धन पायो' और 'गन मास्टर जी9' ने दस्तक दी। सूरज बड़जात्या निर्देशित 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं। पहले दिन इसकी शुरुआत थोड़ी सुस्त रही। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'गन मास्टर जी9' ने भी खास दम नहीं दिखाया। शनिवार को दूसरे दिन दोनों फिल्मों की स्थिति कैसी है?
'ये प्रेम मोल लिया' का बॉक्स ऑफिस
इस फिल्म ने कल ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज खबर लिखे जाने तक (शाम सवा सात बजे) सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने दूसरे दिन 3.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 7.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन ओवरसीज 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.45 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच है।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक, सौम्या टंडन, सुरभि तिवारी, कृष राव, अशनूर कौर और श्रुति सेठ जैसे कई चर्चित सितारे भी हैं।
'गन मास्टर जी9' का कलेक्शन
इमरान हाशमी और जेनिलिया देशमुख अभिनीत इस फिल्म ने कल ओपनिंग डे पर 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को दूसरे दिन का कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 6.1 करोड़ रुपये हो चुका है। 'गन मास्टर जी9' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 4.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। बता दें कि 'गन मास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। हिमेश रेशमिया ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।
Gunmaster G9 movie review: इमरान का एक्शन अवतार दमदार, लेकिन अपारशक्ति ने लूटी महफिल; देखने लायक है या नहीं?
