Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer composer AR Rahman Revealed Rockstar Producer disliked the music delayed payment by 8 months

ए. आर. रहमान का बड़ा खुलासा: 'रॉकस्टार' के समय आठ महीने तक नहीं मिली थी फीस, अपनी जेब से करते रहे पूरा खर्चा

Sat, 28 Nov 2026 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 06:42 PM IST
सार

  • लोकप्रिय सिंगर-कंपोजर ए.आर. रहमान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
  • उनका कहना है कि फिल्म 'रॉकस्टार' के वक्त उन्हें पेमेंट आठ महीने की देरी से हुई थी।
  • निर्देशक इम्तियाज अली को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी। आखिर ऐसा क्यों हुआ? जानिए

विज्ञापन
Singer composer AR Rahman Revealed Rockstar Producer disliked the music delayed payment by 8 months
एआर रहमान-रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2011 में आई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' में संगीत की जिम्मेदारी ए.आ. रहमान ने संभाली। सिंगर-कंपोजर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्हें करीब आठ महीने तक पेमेंट नहीं मिली थी। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि निर्माता को म्यूजिक पसंद नहीं आया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

15 साल पुरानी दोस्ती के किस्से शेयर किए
'रॉकस्टार' की मेकिंग के दौरान रहमान को जब आठ महीने तक भी पेमेंट नहीं मिली तो वे अपनी जेब से खर्च करते रहे। वे खुद ही म्यूजिशियंस और आने-जाने का खर्च उठाते रहे। इस बारे में फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को भी भनक नहीं लगने दी। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, रहमान ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में यह बात कही। इस दौरान रहमान और इम्तियाज अली ने अपनी 15 साल पुरानी दोस्ती और काम करने के मजेदार किस्से सुनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer composer AR Rahman Revealed Rockstar Producer disliked the music delayed payment by 8 months
इम्तियाज अली, एआर रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दोनों के बीच क्यों हो गया था कंफ्यूजन?
रहमान ने कहा, 'प्रोड्यूसर ने मुझे पूरी 'रॉकस्टार' के लिए पैसे नहीं दिए। उन्होंने कहा, 'मुझे म्यूजिक पसंद नहीं है'। इस दौरान मैंने म्यूजिशियन और अपने ट्रैवल का खर्च देना जारी रखा। मैंने इम्तियाज अली को यह भी नहीं बताया कि मुझे इस फिल्म के लिए एक पैसा भी नहीं मिला है। आखिरकार रिलीज के आठ महीने बाद चेक मिला।
'रॉकस्टार' के समय ऐसा वक्त भी आया, जब रहमान और इम्तियाज दोनों कंफ्यूजन में रहे। दोनों दोनों को लगा कि सामने वाला काम नहीं करना चाहता। इम्तियाज अली को निजामुद्दीन दरगाह पर जाकर पता चला कि रहमान तो चुपचाप गाने बना रहे हैं।

विज्ञापन

Singer composer AR Rahman Revealed Rockstar Producer disliked the music delayed payment by 8 months
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली जाकर साफ हुई स्थिति
रॉकस्टार बनाते समय एक ऐसा दौर आया, जब रहमान और इम्तियाज दोनों को एक-दूसरे के लिए लगा कि वे अचानक गायब हो गए हैं। इम्तियाज जवाब का इंतजार कर रहे थे, जबकि रहमान पहले ही दो गानों पर काम कर चुके थे। वे डायरेक्टर इम्तियाज से सीधे संपर्क किए बिना तीन म्यूजिकल आइडिया डेवलप कर चुके थे।
वहीं, इम्तियाज अली को हैरानी हो रही थी कि क्या रहमान बहुत शराफत के साथ इस प्रोजेक्ट को मना कर रहे हैं। मगर, उन्हें यह बात तब पता चली, जब वे शूटिंग की जगह देखने दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह गए। एक असिस्टेंट डायरेक्टर को दरगाह के एक अटेंडेंट से पता चला कि रहमान इससे जुड़ा एक ट्रैक बना रहे हैं। इससे इम्तियाज को कन्फर्म हो गया कि रहमान तैयार हैं।
बाद में जब इम्तियाज ने उनसे बात की तो रहमान ने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल। हम फिल्म कर रहे हैं। मैंने ये तीन गाने पहले ही बना लिए हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed