Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann

बिग बॉस 20: सलमान खान ने लव के सामने खोली स्काउट की पोल, गुल्लू और कनिका रह गए हैरान; ऐसा क्या हुआ?

Sat, 28 Nov 2026 11:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 11:02 PM IST
सार

  • शनिवार को प्रसारित 'बिग बॉस 20' का वीकएंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा।
  • सलमान खान ने कई प्रतिभागियों की जमकर क्लास लगाई। कुछ को जरूरी सलाह दीं।
  • इसके अलावा रविवार के एपिसोड में वे स्काउट की पोल-पट्टी खोलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रतिभागियों के बीच कितने भी लड़ाई-झगड़े और बहस हों, सलमान खान ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करते। मगर, वे शांत भी तब तक रहते हैं, जब तक स्वस्थ बहस हो रही हो। अगर कोई भी प्रतिभागी आपत्तिजनक या अपमानजनक टिप्पणी किसी के बारे में करता है तो दबंग खान तुरंत नोटिस करते हैं। फिर, वीकएंड के वार में क्लास लगाना भी नहीं भूलते। ऐसा ही कुछ स्काउट के साथ हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गुल्लू और स्काउट की बातचीत के पर्दाफाश हुआ
शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट की पोल खोली। उन्होंने एक क्लिप दिखाई। दरअसल, बीते दिनों स्काउट ने गुल्लू को बोला था कि 'मैं बहुत फ्रस्ट्रेट हो गया था। इसने (लव गिल) मेरे लिए बहुत कुछ किया। मैं अहसानमंद हो गया था। इसलिए सबकुछ झेल रहा था। अब मुझे समझ आया कि यह बहुत दिक्कत वाला काम है। मैं मुश्किल से इससे निकल पाया हूं'। स्काउट यह बात गुल्लू को घर में रात के तीन बजे बता रहे  थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने दिखाई स्काउट की क्लिप
इतना ही नहीं, स्काउट ने लव पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी भी की। उसी की क्लिप सलमान खान ने घर में दिखाई। इसमें गुल्लू के सामने स्काउट कहते दिख रहे हैं, 'लव मेरे लिए इस तरह है कि मेरे पास बाहर एक फरारी है। यहां मेरे पास एक कार है, उससे काम चला रहा हूं। मैं बाहर जाऊंगा तो मैं इतना बुरा नहीं दिखना चाहूंगा जैसा यहां टेलीविजन पर दिख रहा हूं'। यह क्लिप देखकर सभी हैरान रह गए। स्काउट की तो हवाइयां उड़ गईं। वहीं, गुल्लू भी हैरान नजर आए।

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

सलमान ने कनिका से पूछी यह बात
सलमान खान रविवार के एपिसोड में कनिका से सवाल पूछते दिखेंगे। उन्होंने कनिका को डांटा कि आप सबके लिए बहुत स्टैंड लेती हो। आपको ऐसा लगता है कि मैं सबके लिए बोलती हूं। अब मैं आपको यह क्लिप दिखाता हूं। अब बताओ कि कौन सही है कौन गलत? यह क्लिप देखकर लव गिल रो पड़ी'। आम्रपाली भी भावुक हो गईं।
 

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode: Salman Khan exposes Scout in front of Love Gill and kanika mann
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब

स्काउट पर आगबबूला हुए सलमान

कल रविवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान को स्काउट के ऊपर गुस्सा जाहिर करते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed