Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IFFI 2026 was festival of debuts gave newcomers platform to showcase talent says NFDC MD Dhiraj Singh

IFFI 2026: 'फेस्टिवल में नई प्रतिभाओं को मौका मिला', क्लोजिंग सेरेमनी में बोले NFDC के प्रबंध निदेशक

Sat, 28 Nov 2026 08:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 08:20 PM IST
सार

  • The 57th International Film Festival: इफ्फी 2026 का आज शुक्रवार को समापन हो गया।
  • नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के प्रबंध निदेशक धीरज सिंह ने क्लोजिंग सेरेमनी में इस फेस्टिवल को नई प्रतिभाओं का फेस्टिवल कहा।
  • बता दें कि यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 20 नवंबर 2026 को गोवा में शुरू हुआ था।

विज्ञापन
IFFI 2026 was festival of debuts gave newcomers platform to showcase talent says NFDC MD Dhiraj Singh
NFDC के प्रबंध निदेशक धीरज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा में आयोजित हुए 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आज 28 नवंबर को समापन हो गया। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज सिंह ने शनिवार को क्लोजिंग सेरेमनी में इफ्फी 2026 को 'नए कलाकारों का महोत्सव' बताया। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल नए फिल्ममेकर्स, युवा कलाकारों और स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।

विज्ञापन
Trending Videos

नए प्रतिभाओं को मौका मिलना खास बात
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, IFFI 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रेड कार्पेट पर बोलते हुए धीरज सिंह ने कहा कि फेस्टिवल में नए लोगों पर खास जोर दिया गया। यहां कई नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा, 'यह समय खास था. क्योंकि यह डेब्यू का फेस्टिवल था। कई नए लोगों ने यहां अपनी शुरुआत की और हमारे नए कलाकारों को काफी मौके मिले। जिस तरह से स्टूडेंट्स और नए लोगों ने हिस्सा लिया, वह अपने आप में एक नया अनुभव था'।

'गोवा को पहचान दिलाने की खास कोशिशें की गईं'
NFDC के प्रबंध निदेशक ने साल 2004 में फेस्टिवल के गोवा में शिफ्ट होने के बाद से कोंकणी सिनेमा, गोवा की फिल्मों और स्थानीय कहानियों को प्रमोट करने में IFFI की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस एडिशन के दौरान गोवा को उसकी सही पहचान दिलाने के लिए खास कोशिशें की गईं। तटीय राज्य के फिल्ममेकर्स ने इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed