हादसे में पैर गंवा चुकी बच्ची से मिलने सपना चौधरी हॉस्पिटल आई तो उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया, सुनने वाले हैरान रह गए।
कलाकार सपना चौधरी ने बताया कि वह पैर की अहमियत को समझती हैं। मेरे साथ एक बार अजीब सी घटना हुई, जिसने मुझे और घरवालों को चिंता में डाल दिया था। सपना ने बताया कि एक बार उन्होंने कई घंटे तक शूटिंग की। इसके बाद गाना भी रिकार्ड कराया। फिर घर आकर सो गईं, लेकिन जब वह सोकर उठीं तो उनके पैर में कोई हलचल ही नहीं हो रही थी।
उनकी मां ने काफी प्रयास किया, लेकिन न तो दर्द कम हुआ और न ही पैर में कोई हलचल। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गईं और करीब सात दिनों तक उन्हें बेड रेस्ट करना पड़ा था। उस समय इतना परेशान हो गईं थी कि सोचने लगी, अगर पैर खराब हो गया तो क्या होगा। इस दौरान परिवार वालों ने काफी साथ दिया था, लेकिन वह डर गई थी। इसलिए वह पैर की अहमियत समझ सकती हैं।
4 of 5
SAPNA CHOUDHARY
- फोटो : SELF
बता दें कि सपना चौधरी सड़क हादसे में एक पैर गंवाने वाली प्रीति से मिलने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंची। इस दौरान सपना ने प्रीति का एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी। मुलाकात के दौरान सपना ने प्रीति को गले लगाकर प्रोत्साहित किया और उसे चिंता न करने की सलाह दी। सपना ने प्रीति के साथ सेल्फी ली और हर समय मुसीबत में साथ खड़ा रहने का वादा भी किया।
सपना ने कहा कि यदि सभी मिलकर प्रीति की मदद करेंगे तो वह अकेला महसूस नहीं करेगी। क्योंकि ऐसे समय में अकेलापन क्या होता है, उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। इसके साथ ही वह सरकार से इस बात पर भी बात करेंगी कि छात्रा को आय का साधन उपलब्ध कराए। सपना चौधरी के साथ आए डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि प्रीति एमडीयू की छात्रा है। उन्होंने सपना चौधरी से उसके बारे में बात की तो सपना ने मदद करने की बात कही।