बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए। इस दौरान सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता बॉडीगॉर्ड शेरा के साथ मौजूद थीं। अब अर्पिता ने अपने बड़े भाई के लिए एक इमोशनल लेटर लिखा है।
इस बहन की दुआओं ने सलमान खान को दिलाई बेल, अब बोलीं- 'भाई तुम मेरा गुरूर हो...'
अर्पिता ने कहा, 'भाई आप मेरी ताकत हो। मेरी कमजोरी हो। मेरा गुरूर हो। मेरी खुशी हो। मेरी जिंदगी हो। मेरी दुनिया हो। आप भगवान के बच्चे हो। भगवान आपको उन लोगों से दूर रखे जो आपकी सफलता को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं।'
Sisters Alvira & Arpita meet Salman Khan at Central Jail, Jodhpur.
The superstar spent second night in the jail as his bail hearing was postponed to Saturday 7th April... pic.twitter.com/H8L5pDJyHB
'मैं दुआ करती हूं कि आपको सारी खुशियां मिलें और किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। आप इससे भी ज्यादा तरक्की करें। लव यू भाई।' बता दें कि सलमान के जेल जाने पर अर्पिता उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने मंदिर भी गई थीं।
— Arpita Khan Sharma (@khanarpita) April 9, 2018
सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। आयुष को भी सलमान बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन भी होंगी। फिल्म का नाम 'लवरात्रि' है। इस फिल्म में सलमान का भी कैमियो रोल होगा।
बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा मिली थी। फिलहाल उन्हें बेल मिल गई है लेकिन 7 मई को सेशन कोर्ट में इस केस पर दोबारा सुनवाई होगी। सलमान इस केस में मुख्य आरोपी हैं। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह के आधार पर बरी कर दिया गया है।