{"_id":"5acb38af4f1c1b6a6b8b48cd","slug":"irrfan-khan-film-blackmail-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' की धमक से नहीं डरे इरफान खान, कमाई के मामले में तीसरे दिन तोड़ा रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' की धमक से नहीं डरे इरफान खान, कमाई के मामले में तीसरे दिन तोड़ा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही 11 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म टाइगर की दहाड़ के आगे थोड़ी कमजोर पड़ सकती है लेकिन इस फिल्म की कमाई ने सबको इंप्रेस जरूर कर दिया।
Irrfan Khan
इस फिल्म के पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन की बजाय तीसरे दिन का बिजनेस ज्यादा रहा। शुक्रवार को 2.81 करोड़ की कमाई की थी जबकि शनिवार को इस आंकड़े में 37 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।शनिवार को 3.85 करोड़ की कमाई की तो वहीं रविवार को इस फिल्म ने 4.56 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर यह फिल्म 11.22 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
#Blackमेल puts up DECENT NUMBERS in its opening weekend... The BO performance is similar to #HindiMedium [₹ 12.56 cr], although that film had a lower screen count… Weekdays are crucial... Fri 2.81 cr, Sat 3.85 cr, Sun 4.56 cr. Total: ₹ 11.22 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 9, 2018
Irrfan Khan
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि IPL मैच का भी इस फिल्म पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने काफी पसंद किया और 4 रेटिंग भी दी। 'ब्लैकमेल' फिल्म का बजट महज 14 करोड़ है। इसमें मुख्य रूप से इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हारी है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'ब्लैकमेल' फिल्म 20 से 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। इरफान की खराब तबीयत की वजह से पहले फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने वाली थी लेकिन बाद में इरफान के कहने पर इस फिल्म को तय तारीख पर रिलीज किया गया।
विज्ञापन
इरफान खान
इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित है। इसका इलाज विदेश में कराने के लिए गए हैं। इरफान खान और दीपिका विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करने वाले थे। शूटिंग शुरू होने से पहले ही इरफान की तबीयत ठीक न होने की खबर आई जिसके बाद विशाल ने प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया। यह फिल्म क्वीन माफिया की जिंदगी पर आधारित है।