{"_id":"65490cc2baf1c4963c096d38","slug":"salman-khan-film-tiger-3-new-song-ruaan-lyrical-video-released-sung-by-arijit-singh-details-inside-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: टाइगर 3 का नया गाना 'रुआं' रिलीज, दिल जीत लेगी अरिजीत सिंह की जादुई आवाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: टाइगर 3 का नया गाना 'रुआं' रिलीज, दिल जीत लेगी अरिजीत सिंह की जादुई आवाज
फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है, इसको लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना आया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म का एक और गाना अरिजीत सिंह की आवाज में जारी कर दिया गया है।
मेकर्स ने फिल्म का गाना रुआं का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। आज (6 नवंबर) सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म के दूसरे गाने को फैंस के साथ शेयर किया है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें अरिजीत की मधुर आवाज चार चांद लगा रही है।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, “रुआं लिरिकल वीडियो अभी जारी...लिंक बायो में...टाइगर 3 इस रविवार,12 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।''
बता दें कि निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के दूसरे गाने रुआं की रिलीज में देरी करने का फैसला किया था, ताकि दिवाली रिलीज से पहले फिल्म का एक महत्वपूर्ण कथानक का खुलासा होने से रोका जा सके। इससे पहले फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा भी बता चुके हैं कि फिल्म को लेकर अब तक ज्यादातर चीजें लोगों से छुपाई गई हैं, ताकि दर्शक इसका लुत्फ सिनेमाघरों में उठा सके।
विज्ञापन
5 of 5
लेके प्रभु का नाम टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टाइगर 3 का पहला गाना लेके प्रभु का नाम चार्टबस्टर साबित हुआ है। आज कल यह गाना लोगों के दिलो-दिमाग में छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही विष्णु वर्धन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Ira Khan: फूलों के गहनों में चमकीं आमिर की बेटी आयरा खान, मंगेतर नूपुर शिकरे संग साझा की खूबसूरत तस्वीर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।