आमिर खान की बेटी आयरा खान मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर मुखर रहने के लिए जानी जाती हैं। आयरा ने इस साल की शुरुआत में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे संग सगाई की थी। जल्द ही आयरा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल की शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। आयरा ने आज सोशल मीडिया पर नुपुर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की।
2 of 5
आयरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने आज सोमवार 6 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह सुंदर लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने फ्लोरल ज्वेलरी पहनी हुई है। उनकी यह तस्वीर प्री- वेडिंग फंक्शन की है।
पति संग पहली दिवाली मनाएंगी बी-टाउन की ये हसीनाएं
3 of 5
आयरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इस खूबसूरत तस्वीर के अलावा आयरा खान ने अपने मंगेतर और सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे के साथ एक प्यारी तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में आयरा को नूपुर के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। कपल की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वाकई में इस तस्वीर में आयरा और नुपुर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इससे पहले भी दोनों के प्री- वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
Salaar Trailer: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'सालार' का ट्रेलर
4 of 5
इरा खान के प्री- वेडिंग फंक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों इरा खान और नुपुर के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत केलवन सेरेमनी के साथ हुई। इसकी तस्वीरें भी कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस को भी यह तस्वीरें काफी पसंद आई थीं। इन तस्वीरों में आयरा महाराष्ट्रीयन लुक में खूब जंच रही थीं। दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त भी इस दौरान मौजूद रहे थे। सभी ने खुशी और मस्ती भरा समय बिताया।
5 of 5
इरा खान, नुपुर शिखरे
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे संग जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगी। अगले वर्ष की शुरुआत में ही यह कपल शादी करेगी। 3 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले कपल के प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।
Malaika Arora: मलाइका की जांघ पर क्यों पड़े थे काले निशान, बताई वजह, कहा- कुछ निशान गहरे होते हैं