{"_id":"5bc86dcabdec2269807df7c0","slug":"salman-khan-bodyguard-shera-dance-at-ganesh-mahotsava","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस करने के मामले में सलमान खान से कम नहीं हैं बॉडीगार्ड शेरा, पुराने वीडियो में झूमते नजर आए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांस करने के मामले में सलमान खान से कम नहीं हैं बॉडीगार्ड शेरा, पुराने वीडियो में झूमते नजर आए
Sun, 21 Oct 2018 01:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस किसी भी धर्म के हों लेकिन हर त्योहार बड़ी शिद्दत से मनाते हैं । त्याहारों का सबसे ज्यादा महत्व सलमान खान के परिवार में दिखता है। ईद से लेकर गणेश चतुर्थी तक, सभी त्योहार खान खानदान में बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं ।
2 of 6
शेरा
पिछले दिनों गणेश चतुर्थी का त्योहार अर्पिता खान के घर पर मनाया गया था । सलमान सहित पूरा परिवार अर्पिता के घर पर पहुंचा था । अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ गणेश महोत्सव मनाने अर्पिता के घर पर पहुंचे थे ।
3 of 6
शेरा
गणेश महोत्सव का एक वीडियो हमारे हाथ लगा है । इस वीडियो में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो गणेश चतुर्थी का है । देखने से मालूम पड़ता है कि शायद वीडियो 1-2 साल पुराना है । गणेश विसर्जन के वक्त ढोल-नगाड़े बज रहे हैं । ढोल के साथ सलमान की दोनों बहनें अर्पिता और अलविरा डांस करती नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शेरा
वहीं सलमान खान भी डांस कर रहे हैं । इसी बीच एक झलक शेरा की भी दिखती है । शेरा अपने मालिक यानी सलमान खान को देखकर उत्साहित हो जाते हैं और वो ढोल की ताल पर ताल मिलाने लगते हैं । फैंस ने सलमान खान को डांस करते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन शेरा भी कभी-कभी थिरक कर लेते हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
शेरा
बता दें कि शेरा और सलमान हर वक्त साथ में नजर आते हैं । सलमान की सक्सेस में शेरा का बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, 'मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।