सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सारा 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में इस वक्त काफी बिजी हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने से पहले सारा अपने पापा सैफ के साथ छोटे परदे पर पहले डेब्यू करेंगी। इस बात का खुलासा हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ किया।
फिल्म नहीं, पहले टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं सारा अली खान, पापा सैफ के साथ ऐसे आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन इस महीने ऑन एयर होने वाला है। इस सीजन से जुड़ी कई खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। कहा जा रहा है इस सीजन का पहला एपिसोड गर्ल पॉवर पर आधारित होगा जिसमें बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल गर्ल दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट करण के साथ कॉफी पीती हुई नजर आएंगी। वहीं अब इस सीजन के एक और मेहमान की जानकारी सामने आ गई है।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर सैफ और सारा की 'कॉफी विद करण' के सेट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह दोनों स्टार्स काउच पर बैठे हुए हैं और कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- 'आज कॉफी विद करण का पहला शूट था सैफ अली खान और सारा अली खान के साथ।'
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
आपको बता दें, सारा की वैसे तो डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' थी लेकिन कानून मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। ऐसे में करण जौहर 'सिम्बा' फिल्म से सारा अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। 'सिम्बा' फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हैं जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।
सैफ अली खान की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सीक्रेट गेम्स' में नजर आए थे। इसके साथ ही सैफ की फिल्म 'बाजार' इसी महीने 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सैफ के अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी हैं। इस फिल्म को गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है।