सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अफेयर की खबरों बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। यहां तक कि कुछ दिन पहले कार्तिक को सारा का हाथ पकड़े हुए लखनऊ में भी देखा गया था। खास बात है कि सारा कार्तिक की फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने नवाबों के शहर गई थीं। इस बीच इन दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ उनकी मां यानी कि अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ भी रिश्ता मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या सारा के लिए अमृता सिंह को इंप्रेस करने में जुटे कार्तिक? शूटिंग पर करते रहे ये काम
इस बात का खुलासा इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ अपना बॉन्ड उनके परिवार के साथ भी मजबूत करना चाहते हैं। खबर तो यह भी है कि जब कार्तिक और सारा हिमाचल प्रदेश में लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे थे, तब अमृता सिंह ने कई बार कार्तिक से फोन पर बात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब भी सारा अपनी मां से फोन पर बात करती थी कार्तिक भी उन दोनों की बातचीत के दौरान अमृता से बात करते थे।
वैसे तो सारा और कार्तिक ने अपने रिश्ते के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है लेकिन आए दिन सामने आ रही दोनों की तस्वीरें इस बात का सबूत है कि कुछ तो चल रहा है। सारा और कार्तिक ने पिछले महीने ही लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी की है जिसके बाद कार्तिक पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हो गए। इस दौरान कार्तिक लखनऊ भी गए थे। जहां पर सारा को कार्तिक भीड़ से बचाते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था।
A post shared by deluxeBollywood(news) (@deluxebollywood_) on
कार्तिक से मिलने के लिए सारा अचानक लखनऊ पहुंचीं। सारा को इस तरह से देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। फैंस से सारा चारों ओर से घिर गईं। हालांकि सारा के साथ उनके बॉडीगॉर्ड भी थे लेकिन सारा को इस तरह देख कार्तिक खुद ही सारा का बचाव करने लगे।