{"_id":"590af7964f1c1b810d44270d","slug":"riddhima-kapoor-karisma-kapoor-not-on-talking-terms-riddhima-partners-with-priya-sachdev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा की दुश्मन क्यों है कपूर खानदान की ये बेटी ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करिश्मा की दुश्मन क्यों है कपूर खानदान की ये बेटी ?
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sat, 06 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव के साथ मिलकर काम करने जा रही हैं। दरअसल प्रिया सचदेव का पोर्टल रिद्धिमा की डिजाइन की जूलरी बेचेगा। इस खबर के सामने आने से एक बार फिर करिश्मा और रिद्धिमा की दुश्मनी सामने आ गई है।
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
जी हां, करिश्मा और रिद्धिमा कजिन सिस्टर्स होने के बाद भी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहातीं। करीब एक दशक से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं है। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें तब सभी के सामने आईं जब वो एक-दूसरे की शादी तक में नहीं गईं। जबकि रिद्धिमा के भाई रणबीर अपनी दोनो कजिन - करिश्मा और करीना के काफी क्लोज हैं।
ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
कहा जाता है कि करिश्मा और रिद्धिमा के बीच मनमुटाव उनकी मांओं की वजह से हुआ। कपूर खानदान की बहुओं - नीतू और बबीता के बीच में बातचीत बंद थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। शायद इसी का असर उनके बच्चों पर भी हुआ।
ये भी पढ़ें - अपनी जिंदगी की वो रात शाहरुख कभी नहीं भूल पाएंगे, इंटरव्यू में भी किया जिक्र
ये भी पढ़ें - अपनी जिंदगी की वो रात शाहरुख कभी नहीं भूल पाएंगे, इंटरव्यू में भी किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
शुरूआत में करीना और करिश्मा दोनों ही रिद्धिमा और उनके भाई रणबीर से बात नहीं करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जहां रणबीर करीना और करिश्मा के करीब आ गए। वहीं रिद्धिमा और करिश्मा के बीच दूरियां ही रहीं।
ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
विज्ञापन
मां नीतू सिंह के साथ रिद्धिमा कपूर
हालांकि एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा था कि उन्हें करिश्मा से कोई दिक्कत नहीं है और उनसे वो बात भी करती हैं, लेकिन अब रिद्धिमा ने जो कदम उठाया है उससे दोनों के बीच की खटास सामने आ गई है।
रिद्धिमा ने करिश्मा के पूर्व पति की पत्नी के साथ जो हाथ मिलाया है उससे करिश्मा गुस्से से बिफर सकती हैं। हो सकता है कि इस पार्टनरशिप के बाद करिश्मा और रिद्धिमा के बीच और गहरी खाई बन जाए।
ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों