{"_id":"59099cfa4f1c1b0b39441306","slug":"abhishek-bachchan-unknown-facts-memorable-8-movies-of-abhishek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Fri, 05 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी बात बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार किड्स की आती है तो उसमें अभिषेक बच्चन का नाम भी आता है। अक्सर लोग उन्हें फ्लॉप एक्टर ही मानते हैं। लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि अभिषेक बच्चन को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी दी हैं जिनमें उनकी एक्टिंग की सभी ने तारीफ की। ये वो फिल्में रहीं जो अभिषेक बच्चन के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
अभिषेक बच्चन
2009 में आई फिल्म 'दिल्ली 6' अभिषेक बच्चन की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के एक ऐसे युवा का किरदार निभाया था जो देसी और विदेशी संस्कृति के बीच खुद को तलाशने की कोशिशों में लगा रहता है। इस फिल्म को जहां 57वें नेशनल अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर नर्गिस दत्त अवॉर्ड दिया गया वहीं इसने अभिषेक के एक नए रूप को भी लोगों के सामने पेश किया।
ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
अभिषेक बच्चन
2009 में ही आई फिल्म 'पा' में अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग का ऐसा नमूना पेश किया कि लोग देखते ही रह गए। इस फिल्म में वो अपने रियल लाइफ पिता अमिताभ बच्चन के पिता बने। एक्टिंग के अलावा उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। 'पा' हिट रही और इस फिल्म के लिए अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
ये भी पढ़ें - दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें - दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
'बोल बच्चन' में भी अभिषेक बच्चन की एक्टिंग ने लोगों को इंप्रेस किया। इस फिल्म में अभिषेक का डबल रोल था और दोनों ही किरदारों को उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से निभाया।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बेशक कई फ्लॉप फिल्में दी हों लेकिन इससे उनकी काबिलियत को कमतर नहीं आंका जा सकता...और इसका सबूत उन्होंने कई फिल्मों में दिया। फिल्म 'सरकार' में निभाए किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
ये भी पढ़ें - फ्लॉप होने के बावजूद इस मामले में शाहरुख और ऋतिक को मात देता है ये हीरो
ये भी पढ़ें - फ्लॉप होने के बावजूद इस मामले में शाहरुख और ऋतिक को मात देता है ये हीरो