फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra : धर्मेंद्र ने भाईजान को बताया अपने जैसा, कहा- सभी युवा सितारे मेरे बेटे जैसे हैं, लेकिन सलमान...

Mon, 04 Sep 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Sep 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
RARKPK Star Dharmendra called Tiger 3 fame Salman khan like him says he is an exception
धर्मेंद्र और सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लंबे समय के बाद धर्मेंद्र को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए थे। अब हाल ही में, धर्मेंद्र ने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। साथ ही अभिनेता सलमान की तारीफों के पुल भी बांधे है।

 

RARKPK Star Dharmendra called Tiger 3 fame Salman khan like him says he is an exception
धर्मेंद्र और सलमान खान

हाल ही में, अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में दोनों मेगा स्टार्स एक छत के नीचे एक साथ नजर आए । सितारों से सजे कार्यक्रम में हाथ थामे उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई। फैंस भी लंबे समय के बाद दोनों अभिनेताओं के देखकर काफी खुश थे। अब धर्मेंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान की खुद से तुलना की है और उन्हें अपने जैसा बताया है।

Nagarjuna: नागार्जुन ने विजय से पूछा एक्स बहू का हाल, ससुर के कारण फिल्म के प्रमोशन में नहीं आईं एक्ट्रेस?

RARKPK Star Dharmendra called Tiger 3 fame Salman khan like him says he is an exception
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र सलमान की तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘वैसे तो इस नई पीढ़ी के सभी हीरो मेरे बेटे जैसे हैं। मैं सबसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन सलमान उन सबसे अलग है। मुझे उसे खुद से जोड़ कर देख सकता हूं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 70-80 के दशक की मेरी जिंदगी उसके साथ बहुत मिलती-जुलती है। मुझे सलमान बिल्कुल अपने जैसा ही लगता है।’

Yami Gautam: अक्षय कुमार की बदौलत मिली यामी गौतम को 'ओएमजी 2', अभिनेत्री ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
RARKPK Star Dharmendra called Tiger 3 fame Salman khan like him says he is an exception
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

धर्मेंद्र ने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में मेरी और सलमान की पहचान कुछ ऐसी हो गई है कि हम अगर आह भी कर देते हैं तो वह मसाला बनकर हमारे खिलाफ प्रयोग किया जाता है। वहीं, दूसरे लोग कत्ल भी कर दें तो कोई इसकी चर्चा नहीं करता है। मेरे और सलमान की जिंदगी काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती है, जिस तरह मैंने अपनी जिंदगी में कई दिक्कतों और संघर्षों का सामना किया है। वैसे ही सलमान ने भी किया है।’

Teachers Day: अभिनय की दुनिया में आने से पहले टीचर थे ये सितारे, कई बड़े स्टार्स हैं लिस्ट में

विज्ञापन
RARKPK Star Dharmendra called Tiger 3 fame Salman khan like him says he is an exception
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में (दो सितंबर) को ‘टाइगर 3’ का पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें सलमान और कटरीना का धांसू लुक देखने को मिला है। बता दें कि इस फिल्म वॉर और पठान का रिफरेंस भी देखने को मिल सकता है। सलमान की इस फिल्म का फैंस  को लंबे समय से इंतजार है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed