सामंथा रुथ प्रभु: 'आपके नन्हे-मुन्ने को देखने का इंतजार है', अभिनेत्री के फोटोशूट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
- सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
- अभिनेत्री अभी अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं।
- एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि सब कुछ सही समय पर हो गया।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में, सामंथा रुथ प्रभु एक काउच पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और प्यार से अपने बढ़ते बेबी बंप को सहला रही हैं। एक छोटा और मजेदार कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें।'
- सामंथा की तस्वीर पर फैंस ने प्यार लुटाया है। एक यूजर ने उन्हें 'अब तक की सबसे कूल होने वाली मां' कहा।
- दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके नन्हे-मुन्ने को देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
- एक और फैन ने लिखा, 'मातृत्व आप पर बहुत जादुई लगता है सामंथा।'
- एक और यूजर ने उन्हें 'सबसे कूल मां' कहा है।
सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में शादी की थी। अभिनेत्री ने जून 2026 में हैदराबाद में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि अपने काम को पूरा करने के बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में सामंथा ने बताया 'मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई थी, जहां मेरे लिए दोनों ही बातें ठीक थीं। हो सकता है कि हमारे बच्चे न हों, या हो सकता है कि हों। राज और मैं दोनों ही दोनों स्थितियों के लिए तैयार थे। इसलिए, यह एक सरप्राइज है। सब कुछ अपने आप सही समय पर हो गया। मैं सच में बहुत उत्साहित हूं। सब कहते हैं कि बच्चा होने से पूरी जिंदगी बदल जाती है। मुझे लगता है कि मैं उस बदलाव के लिए तैयार हूं।'