फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khalnayak Premier: मुंबई में 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर, माधुरी की गैरमौजूदगी की सामने आई ये वजह

Mon, 04 Sep 2023 09:08 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Sep 2023 09:08 AM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai Khalnayak premiere will be held in Mumbai Madhuri Dixit Rakhee will not attend due to this reason
खलनायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुरानी सुपरहिट फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का चलन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले फिल्म ‘गदर एक प्रेमकथा’ को रिलीज करने के बाद इसके ओटीटी जी5 और सिनेमाघरों में अच्छी दर्शक संख्या जुटा लेने के बाद यही प्रयोग एक बार फिर से फिल्म ‘खलनायक’ को लेकर होने जा रहा है। फिल्म का रिपीट प्रीमियर सोमवार की शाम मुंबई में फिल्म के सितारों के साथ होगा, हालांकि इस रिपीट प्रीमियर में फिल्म की दोनों मुख्य महिला कलाकार माधुरी दीक्षित और राखी मौजूद नहीं रहेंगी।


Subhash Ghai Exclusive: मेरे जीवन में बस इतनी सी इच्छा शेष, शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन को निर्देशित करना

Trending Videos
Subhash Ghai Khalnayak premiere will be held in Mumbai Madhuri Dixit Rakhee will not attend due to this reason
सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में सुभाष घई ने कहा, ‘फिल्म ‘खलनायक’ को तीस साल हो गए। मैं लोगों से पूछता हूं कि इसे क्यों पसंद करते हैं? कोई कहता है बल्लू बलराम का किरदार, किसी को चोली के पीछे का गाना या किसी को फिल्म का मनोरंजन तत्व पसंद आता है। मुझे दुख होता है। ‘खलनायक’ की कहानी बल्लू बलराम की कहानी नहीं है। ये एक मां की कहानी है। फिल्म में जगजीत सिंह का गाया एक गाना है, ‘ओ मां तुझे सलाम, तेरे बच्चे प्यारे तुझको, रावण हो या राम..! हम सबको लगता था कि ये गाना सबसे बड़ा हिट होगा। लेकिन, लोगों का ध्यान ‘चोली के पीछे क्या है’ पर गया।’
500 Crore Ka Gadar: सनी देओल की 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री, ‘गदर 2’ ने 24वें दिन पूरा किया मैजिक नंबर

Subhash Ghai Khalnayak premiere will be held in Mumbai Madhuri Dixit Rakhee will not attend due to this reason
सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘खलनायक’ के निर्माता निर्देशक सुभाष घई कहते हैं, ‘फिल्म के अंतिम दृश्यों में एक जगह जिस वक्त मां से पूछा जाता है कि आपका बेटा कैसा दिखता है तो चर्च में मौजूद मां जीसस क्राइस्ट की तरफ इशारा करती है। आप सोचिए। जो दर्द की बातें थीं वे कहीं निकल गईं। मुझे इस बात का रंज नहीं है, लेकिन बार-बार जब लोग फिल्म देखते हैं तो फिर उनको मां की वेदना भी तो अच्छी लगी, तभी तो फिल्म अच्छी लगी।’ और, इसी क्रम में इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai Khalnayak premiere will be held in Mumbai Madhuri Dixit Rakhee will not attend due to this reason
'खलनायक' फिल्म से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म का रिपीट प्रीमियर फिल्म के सितारों और तकनीशियनों के साथ 4 सितंबर की शाम सात बजे मुंबई के आईनॉक्स पीवीआर थियेटर, मलाड में होने जा रहा है। इस प्रीमियर में हिस्सा लेने के लिए फिल्म के लीड कलाकार संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और अलका याग्निक अपनी मंजूरी दे चुके हैं। फिल्म की हीरोइन माधुरी दीक्षित की मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पता चला है कि वह इस रिपीट प्रीमियर में मौजूद नहीं रहेंगी क्योंकि इन दिनों वह अमेरिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त की मां बनी अभिनेत्री राखी इन दिनों फिल्मी कोलाहल से दूर मुंबई के बाहर बने अपने फार्म हाउस में एकांत जीवन व्यतीत कर रही हैं।

विज्ञापन
Subhash Ghai Khalnayak premiere will be held in Mumbai Madhuri Dixit Rakhee will not attend due to this reason
'खलनायक' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘खलनायक’ के बारे में अभिनेता राजकुमार राव कहते हैं, ‘फिल्म में जब बल्लू बलराम अपने आने का एलान करता है, वह सीन बहुत ही विशाल और यादगार है।’ निर्माता, निर्देशक रोहित शेट्टी भी सुभाष घई की फिल्मों के शौकीन रहे हैं। वह कहते हैं, ‘मैंने आज सुभाष घई सर की एक भी फिल्म मिस नहीं की है।’ अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे’ काफी पसंद है और वह कहते हैं कि ये गाना अब हिंदी सिनेमा का कल्ट सॉन्ग बन चुका है।
शुक्ल पक्ष: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई से सुनिए फिल्म 'राम-लखन' के अनोखे किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed