फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna Akkineni asks Vijay Deverakonda about samantha ruth prabhu in bigg boss telugu 7

Nagarjuna: नागार्जुन ने विजय से पूछा एक्स बहू का हाल, ससुर के कारण फिल्म के प्रमोशन में नहीं आईं एक्ट्रेस?

Mon, 04 Sep 2023 09:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 04 Sep 2023 09:46 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म खुशी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को प्रमोट करने विजय हाल ही में 'बिग बॉस तेलुगू सीजन 7' में पहुंचे। वहां नागार्जुन ने उनसे सामंथा के बारे में सवाल किया।

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni asks Vijay Deverakonda about samantha ruth prabhu in bigg boss telugu 7
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। भले ही वह बॉलीवुड की फिल्में न करती हों लेकिन हिंदी जानने वाले लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। तो वहीं विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'खुशी' को रिलीज होने के बाद से ही शानदार शुरुआत मिली और तब से ये अच्छा ही कर रही है। विजय देवरकोंडा भी अपनी पूरी ताकत से 'खुशी' को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'खुशी' का प्रचार जोरों पर चल रहा है, और इसलिए विजय फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस तेलुगू सीजन 7' में भी दिखाई दिए। टेलीविजन का बेहद चर्चित रियलिटी शो के सातवें सीजन का प्रीमियर 3 सितंबर को हुआ। फैंस बिग बॉस तेलुगू के नए सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लगातार शो से कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nagarjuna Akkineni asks Vijay Deverakonda about samantha ruth prabhu in bigg boss telugu 7
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

हालही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नागार्जुन को विजय देवरकोंडा से सामंथा रुथ प्रभु के बारे में पूछते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि नागार्जुन कई सालों से बिग बॉस तेलुगू के होस्ट रहे हैं। विजय देवरकोंडा 'खुशी' को प्रमोट करने के लिए शो में आए। रियलिटी शो को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रीमियर के दौरान नागार्जुन ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या वह अकेले आए हैं और सामंथा रुथ प्रभु उनके साथ क्यों नहीं आईं। इसके बाद क्या होता है, ये नहीं दिखाया गया।


विज्ञापन

बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके चार साल बाद इन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया था और आगे बढ़ने का फैसला किया था। सामंथा ने बयान जारी करते हुए कहा था कि काफी विचार विमर्श करने के बाद मैंने और चैतन्य ने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक दशक से अधिक पुरानी दोस्ती मिली है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई में 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर, माधुरी की गैरमौजूदगी की सामने आई ये वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed