{"_id":"6af20f25c5a06af8520827b5","slug":"arbaaz-khan-and-malaika-arora-post-birthday-wish-to-son-arhaan-khan-sshura-khan-write-nice-post-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरहान खान: 24 के हुए अरबाज और मलाइका के बेटे, कपल ने लुटाया प्यार; शूरा ने लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरहान खान: 24 के हुए अरबाज और मलाइका के बेटे, कपल ने लुटाया प्यार; शूरा ने लिखी ये बात
Mon, 09 Nov 2026 11:51 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:51 PM IST
सार
पूर्व कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान सोमवार को 24 साल के हो गए।
विज्ञापन
अरबाज खान, अरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान सोमवार को 24 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर, मलाइका और अरबाज के अलावा शूरा खान ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। सभी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अरहान की तस्वीरें शेयर की हैं।
क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?
मलाइका अरोड़ा ने अरहान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'कोई भी पहाड़ इतना ऊंचा नहीं जिसे पार न किया जा सके। मेरे बेटे, तुम्हें जन्मदिन मुबारक। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'
अरबाज खान ने बेटे के लिखी प्यारी पोस्ट
अरबाज खान ने बेटे अरहान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '24वें जन्मदिन की बधाई, अरहान। तुम्हें प्यार करते हुए 24 साल, तुम पर गर्व करते हुए 24 साल और जीवन भर तुम्हारे साथ खड़े रहने का वादा करता हूं। शायद मैं तुम्हें रोज न बता पाऊं, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम जानो कि मुझे तुम पर कितना गर्व है। तुम्हारा पिता होना, जिंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक है। आज तुम्हें एक समझदार, आत्मविश्वासी और बेहतरीन नौजवान के रूप में आगे बढ़ते देखकर, मेरा दिल गर्व से भर गया है। बड़े सपने देखना जारी रखो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर विश्वास रखो। मेरी कामना है कि तुम्हारे पास अपने सपनों का पीछा करने का साहस हो, चुनौतियों से पार पाने की ताकत हो और सही फैसले लेने की समझ हो। हमेशा याद रखना कि तुम चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाओ, तुम हमेशा मेरे छोटे बेटे ही रहोगे। तुम्हारा पिता होने पर मुझे गर्व है। हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं।'