फिल्म जगत में अपनी अदाकारी का दमखम दिखाने वाले कई सितारे इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने से पहले अन्य क्षेत्रों में भी सेवाएं दे चुके हैं। कोई इंजीनियिंग की नौकरी छोड़कर अपने एक्टिंग का सपना पूरा करने यहां चला आया तो किसी की एक्टिंग का जुनून उनकी अन्य सेवाओं पर भारी पड़ा। इसी तरह सिने जगत में कई ऐसे सितारे भी हैं, जो बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आइए जानते हैं...
Teachers Day: अभिनय की दुनिया में आने से पहले टीचर थे ये सितारे, कई बड़े स्टार्स हैं लिस्ट में
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बतौर शिक्षक भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अक्षय ने विदेश में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली और मुंबई लौटने पर उन्होंने मार्शल आर्ट्स का स्कूल खोला था, यहां वह स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट्स सिखाने लगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर चर्चा में हैं।
नंदिता दास
नंदिता दास इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इसके अलावा वह टीचर भी हैं। नंदिता दास का एक स्कूल है, जिसका नाम ऋषि वैली स्कूल है। यहां वह पढ़ाती भी हैं। नंदिता दास थिएटर के दिनों में काम के साथ-साथ यहां पढ़ाती भी थीं।
चंद्रूचूड़ सिंह
एक समय पर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की काफी डिमांड हुआ करती थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले चंद्रचूड़ सिंह दून स्कूल में म्यूजिक पढ़ाया करते थे। फिर जब उन्हें एक्टिंग का मौका मिला तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया।
Khalnayak Premier: मुंबई में 30 साल बाद ‘खलनायक’ का एक और प्रीमियर, माधुरी की गैरमौजूदगी की सामने आई ये वजह
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल है, जिसका नाम एक्टर प्रिपेयर्स है। अनुपम खेर ने यह स्कूल 2005 में खोला था, जिसमें वह पढ़ाते भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन तक शामिल रहे हैं।
500 Crore Ka Gadar: सनी देओल की 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री, ‘गदर 2’ ने 24वें दिन पूरा किया मैजिक नंबर