बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। दोनों का यह वीडियो देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का है। जहां दीपिका और रणवीर सिंह एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह अपनी एनिवर्सरी देहरादून में सेलिब्रेट कर रहे हैं। रविवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तीसरी सालगिरह है।
सोशल मीडिया: देहरादून में एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं रणवीर-दीपिका, यह वीडियो आया सामने
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल हो गये हैं। इस जोड़े ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी इटली में हुई थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी रचाई थी। यह शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।
रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' एक साथ दिखे थे। बताया जाता है कि इसी फिल्म से इस जोड़े की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। फिल्म में दोनों के कई लव मेकिंग सीन भी हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में कुछ रोमांटिक दृश्यों को करते वक्त रणवीर और दीपिका इतना खो गये थे कि निर्देशक के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलने वाला दीपिका और रणवीर का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने अकाउंट से साझा किया है और इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में रणवीर सिंह चेकर्ड ट्रैकसूट पहने हुए दिख रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो पर कमेट करते हुए फैंस ने रणवीर और दीपिका को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। उनके फैंस दोनों की इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि अपने शो द बिग पिक्चर के एक एपिसोड के दौरान रणवीर ने अपनी और दीपिका की परिवार शुरू करने की योजना के बारे में खुलासा किया था। उनका कहना था कि जैसा की आप लोग जाते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। उन्होंने कहा था, आपकी भाभी इतनी प्यारी बच्ची थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।
View this post on Instagram