बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। वहीं, अब इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी इस कपल और एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।
इन आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह साफ किया कि वह और राज कुंद्रा उक्त मामले में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनके नाम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हुए देखना काफी दुखद है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “राज और मेरे नाम पर दर्ज एफआईआर के बारे में जानकर मैं काफी हैरान थी। एसएफएल फिटनेस, काशिफ खान द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नामकरण अधिकार लिए थे।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि सभी सौदे काशिफ द्वारा ही किए गए। साथ ही बैंकिंग और दिन-प्रतिदिन के मामलों में हस्ताक्षरकर्ता वही थे। हमें उसके किसी भी लेन-देन की जानकारी नहीं है और न ही हमें उससे एक रुपया भी मिला है। कंपनी साल 2014 में बंद हो गई और इसे पूरी तरह से काशिफ खान (एसआईसी) द्वारा नियंत्रित किया गया।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा आगे लिखती हैं कि “मैंने पिछले 28 वर्षों में बहुत मेहनत की है और मुझे यह देखकर दुख हो रहा है कि मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब हो रही है। भारत में एक कानून का पालन करने वाले गौरवान्वित नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। कृतज्ञता के साथ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा। ”
4 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नितिन बराई नामक एक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं।
5 of 5
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जुलाई 2014 में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एसएफएल फिटनेस कंपनी उन्हें फ्रैंचाइज़ी प्रदान करेगी और पुणे में एक जिम और स्पा खोलेगी। लेकिन, आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।