{"_id":"5a8f9b474f1c1bfe7e8b7228","slug":"ranbir-and-alia-trainer-ido-portal-shared-photo-with-director-ayan-mukerji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया की ऐसी तस्वीर आई सामने, डायरेक्टर गर्व से बोले-ये है 'ब्रह्मास्त्र'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया की ऐसी तस्वीर आई सामने, डायरेक्टर गर्व से बोले-ये है 'ब्रह्मास्त्र'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'रॉकस्टार' यानि रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से काफी चर्चा में हैं। इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम बुल्गारिया में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर रही है।
रणबीर और आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में दोनों के कुछ एक्शन सीन भी नजर आएंगे। एक्शन सीन को करने के लिए यह दोनों ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। उनके ट्रेनर ने रणबीर और आलिया के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
A post shared by Ido Portal (@portal.ido) on
इतना ही नहीं ट्रेनर ने फिल्म की स्टार कास्ट की फोटो शेयर करते हुए फिल्म और पूरी स्टार कास्ट को लेकर लंबा-चौड़ा कैप्शन भी दिया। पता हो कि इस फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ही रणबीर और आलिया के बीच अफेयर की खबरें भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर एक सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। यह फिल्म करण जौहर की निर्माता कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है।