{"_id":"5a86ac654f1c1ba1268baa47","slug":"trainer-shares-cute-selfie-with-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-from-the-sets-of-brahmastra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच एक साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ट्रेनर की फोटो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच एक साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ट्रेनर की फोटो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर और अलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग सोफिया, बुल्गारिया में चल रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया शूटिंग के दौरान जमकर मेहनत कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में दोनों को एक एक्शन सीन शूट करना है। इसके लिए आजकल दोनों ट्रेनिंग में बिजी हैं।
रणबीर और आलिया के ट्रेनर ने दोनों के साथ एक सेल्फी शेयर की है। फोटो में तीनों लोग हंसते हुए कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं। ट्रेनर जॉनाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह सेल्फी शेयर की। कैप्शन में जॉनाथन ने लिखा, ' रणबीर और आलिया के साथ ट्रेनिंग करते हुए, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी करते हुए।'
A post shared by Jonathan Fletcher (@jonathanfletcher88) on
करण जौहर की यह फिल्म बड़े बजट में बन रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें भी लगातार आ रही हैं। दोनों ने साथ में न्यू ईयर भी सेलीब्रेट किया था। कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर अकेले हैं। और अब सिद्धार्थ और आलिया का ब्रेकअप भी कंफर्म हो गया है। ऐसे में लग रहा हैं कि दोनों को एक दूसरे का साथ मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबरें ये भी हैं कि फिल्म हिट कराने के लिए यह करण जौहर की सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इन अफवाहों से काफी नाराज हैं। खबरों के अनुसार रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में हैं। इसलिए उन्हें ये सब पसंद नहीं आ रहा है।