हिंदी और बांग्ला फिल्मों की हीरोइन राइमा सेन ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राइमा का कहना है कि बॉलीवुड में किसी डायरेक्टर के साथ सोने से फिल्में नहीं मिलती हैं।
राइमा सेन ने यह बयान #MeToo अभियान के तहत दिया। राइमा ने एक लीडिंग वेबसाइट से बात करने के दौरान कहा, 'यह सबकी अपनी-अपनी सोच हो सकती है। सभी को इस बात का अहसास होना चाहिए और मान लेना चाहिए कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।'
'अगर आपको ऐसा लगता है कि डायरेक्टर के साथ सो जाएंगी और आपको फिल्म मिल जाएगी तो यह फंडा कभी काम नहीं करता।' राइमा ने यह भी कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें ऐसे किसी हैरेसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा।
राइमा का मानना है कि जो यंगस्टर्स नॉन फिल्मी परिवारों से आते हैं वे कास्टिंग काउच जैसी चीजों में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि ऐसे न्यूकमर्स को पता न हो कि इंडस्ट्री में काम कैसे होता है। उन्हें सिस्टम को समझने की जरूरत है।'
राइमा सेन ने यह भी कहा कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, हर जगह मौजूद हैं। राइमा के मुताबिक, 'टैलेंट ही सबकुछ होता है। आपके पास टैलेंट है तो कोई बैकअप प्लान भी होगा। लेकिन अगर टैलेंट नहीं है तो जाहिर सी बात है कि आपको खुद पर यकीन भी नहीं है।'