राखी सावंत की बात हो और ड्रामा न हो यह तो हो ही नहीं सकता। आखिर ऐसे ही थोड़ी वह बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर हैं। पिछले कुछ महीनों में राखी सावंत की पर्सनल लाइफ पब्लिक हो चुकी है। अभिनेत्री के पूर्व पति आदिल दुर्रानी के साथ उनके निकाह से लेकर तमाम विवादों और आरोपों के बाद अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है। दरअसल, राखी के आरोपों और एफआईआर के बाद पुलिस ने आदिल को जेल भेज दिया था। अब जब से वह जेल से बाहर आए हैं, तभी से दोनों का एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आदिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब हाल ही में राखी सावंत भी मीडिया के सामने आईं और पूर्व पति के खिलाफ कई विस्फोटक खुलासे किए।
Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप
बीते दिन आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसके जवाब में आज यानी मंगलवार 22 अगस्त को अभिनेत्री ने भी एक प्रेस इवेंट का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए और कई आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि आदिल ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने कहा कि आदिल अपनी ईरानी गर्लफ्रेंड से रेप के आरोप में 22 दिनों तक जेल में थे। उन्होंने उन पर मारने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में राखी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'मैंने उसे अन्य महिलाओं और यहां तक कि पुरुषों के साथ संबंध बनाते देखा है। मैंने यह सब देखा है। उसने दुबई और यहां मुझे मारने की कोशिश की। मैंने किसी को भी तीन लाख रुपये नहीं दिए हैं। उसकी ईरानी ग्रलफ्रेंड पांच साल तक उसके साथ थी और उसने छह महीने तक उसके साथ बलात्कार किया। उसकी प्रेमिका को नहीं पता था कि उसने मुझसे शादी की है। उसने उससे और मुझसे दोनों से झूठ बोला। इसलिए मैंने किसी को पैसे नहीं दिए।'
View this post on Instagram
राखी ने यह भी कहा कि आदिल मशहूर होना चाहता था और एकता कपूर के टीवी शो का हिस्सा बनना चाहता था। राखी ने कहा कि उसने सिर्फ मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए मेरा इस्तेमाल किया। वहीं अगर आदिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात करें तो जेल से बाहर आते ही उन्होंने ने राखी सावंत पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राखी ने उनका बहुत शोषण किया। इतना ही नहीं आदिल ने राखी पर अपना न्यूड वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। आदिल का कहना है कि उन्हें ड्रग्स दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राखी सावंत अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को लूटती थीं।
Kangana Ranaut: करण जौहर के बयान से 'खौफ' में कंगना रणौत, अभिनेत्री को याद आया मणिकर्णिका के समय का किस्सा
आदिल के साथ राखी का विवाद सुर्खियों में रहा। अभिनेत्री ने आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया था और उससे 1.5 करोड़ रुपये लिए थे जो उन्होंने कभी वापस नहीं किए। इसके बाद आदिल को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। दोनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब इस विवाद में क्या नया मोड़ आएगा यह तो राखी और आदिल ही जानें।
Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज