फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज

Tue, 22 Aug 2023 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 22 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Sham Kaushal Vicky Kaushal father action director Expresses views about working with Shahrukh Khan in Dunki
शाम कौशल, शाहरुख खान - फोटो : social media

'पठान' के साथ अपनी जबर्दस्त वापसी चिन्हित करने वाले शाहरुख खान जल्द ही एक और एक्शन फिल्म लेकर फैंस के बीच आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा उन्हें इंतजार है 'डंकी' का। जब से शाहरुख खान ने अपनी फिल्म डंकी की घोषणा की है, तब से प्रशंसक उस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार के साथ बनाया है। इस बीच अब 'डंकी' के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल यानी विक्की कौशल के पिता ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। 

Sham Kaushal Vicky Kaushal father action director Expresses views about working with Shahrukh Khan in Dunki
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने पिछले साल फैंस के साथ साझा किया था कि राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का उनका सपना पूरा होने जा रहा है। वह उनकी फिल्म 'डंकी' में अभिनेता के रूप में नजर आएंगे। इस एलान के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म का खूब बज बना हुआ है। फिल्म में राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी पहले पहली बार साथ काम कर रही है। दोनों ही 'डंकी' के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और अभिनेता बढ़-चढ़कर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बाद भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं, वहीं इसकी कहानी को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है। इस बीच अब शाम कौशल 'डंकी' के बारे में कई खुलासे किए हैं।   

Sham Kaushal Vicky Kaushal father action director Expresses views about working with Shahrukh Khan in Dunki
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख बड़े पैमाने पर 'डंकी' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे एक इमिग्रेशन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इंडिया टुडे से एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने बातचीत की है। इस इंटरव्यू में शाम कौशल ने फिल्म के साथ ही शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। शाम ने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि दर्शक 'डंकी' में शाहरुख को एक्शन करते हुए देखेंगे। 
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के हाथ से फिसली बड़ी फिल्म, अब उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी यह अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Sham Kaushal Vicky Kaushal father action director Expresses views about working with Shahrukh Khan in Dunki
शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल के पिता ने कहा, 'यह कोई आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म नहीं है, लेकिन फिल्म में कुछ एक्शन है। शाहरुख बहुत स्पोर्टिव हैं, वह हमेशा सेट पर स्टंट टीम और अभिनेताओं के साथ समन्वय करते रहेंगे, वह बहुत प्यारे हैं।' राजकुमार  हिरानी के साथ अपने कोलैबोरेशन के बारे में आगे बात करते हुए, शाम ने कहा, 'वह मेरे लिए एक भाई की तरह हैं, यह उनके साथ मेरी चौथी फिल्म है। ऐसे लोगों के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है, जिनके साथ आप सहज महसूस करते हैं। मैं काम करने के लिए भाग्यशाली हूं।'
Bollywood Actress: महिलाओं के लिए काफी बदल गई इंडस्ट्री? पहले इस तरह की दिक्कतों से दो-चार होती थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Sham Kaushal Vicky Kaushal father action director Expresses views about working with Shahrukh Khan in Dunki
शाम कौशल

यह पहली बार नहीं है जब शाम कौशल ने शाहरुख खान की तारीफ की हो। इससे पहले भी मशहूर स्टंट डायरेक्टर एक इंटरव्यू में किंग खान की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए थे। शाम कौशल ने कहा था कि किसी की इज्जत कैसी की जाती है यह फिल्म इंडस्ट्री के लोग शाहरुख खान से सीख सकते हैं। जिस तरह से वह लोगों से मिलते हैं उनके साथ व्यवहार करते हैं उससे लोगों को स्पेशल फील होता है। बता दें, शाम कौशल और शाहरुख खान फिल्म 'अशोक' में साथ काम कर चुके हैं। वहीं 'डंकी' की बात करें तो फिल्म में अभिनेता के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी। 
Don 3: 'डॉन 3' में निर्देशन के साथ अभिनय का तड़का भी लगाएंगे फरहान अख्तर, अभिनेता ने फिल्म पर दिया नया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed