{"_id":"5c07a066bdec2241773549d2","slug":"priyanka-chopra-trolled-by-users-during-her-wedding-with-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन वजहों से ट्रोल हो रही प्रियंका- निक की शादी, यूजर्स जमकर उड़ा रहे मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन वजहों से ट्रोल हो रही प्रियंका- निक की शादी, यूजर्स जमकर उड़ा रहे मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 रीति रिवाजों के साथ हुई। शादी की तस्वीरों में प्रियंका के वेडिंग गाउन, लहंगे से लेकर शाही शादी के बेहतरीन इंतजाम की चर्चा हो रही है। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसा भी हो रहा है जिसकी प्रियंका को कानो-कान खबर तक नहीं होगी। जीहां अपनी ही शादी पर प्रियंका को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। खैर प्रियंका के लिए ये कोई नई बात नहीं है। आइए आज बात करते हैं शादी के दौरान प्रियंका को किस वजह से ट्रोल किया गया।
Priyanka Nick wedding
- फोटो : Instagram
शादी में आतिशबाजी पर ट्रोल हुईं प्रियंका
1 दिसंबर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई प्रियंका और निक की शादी के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। ट्विटर पर फैंस को प्रियंका की ये बात जमी नहीं और उन्हें उनकी शादी के दिन ही ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल मामला ही कुछ ऐसा था। प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा।
priyanka nick
- फोटो : social media
शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर लगाई गई क्लास
जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में हाथी-घोड़ों के इस्तेमाल करने पर जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka nick
- फोटो : social media
गाउन की हुई क्रिकेट पिच से तुलना
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ईसाई शादी के लिए राजकुमारी जैसा दिखने के लिए बेहद ही खूबसूरत वेडिंग गाउन पहना लेकिन यूजर्स ने उन्हें यहां भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा के 75 फीट लंबे गाउन से क्रिकेट पिच को कवर करते ग्राउंडसमैन।”

18 फीट लंबा केक
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। जब इस केक की तस्वीर सामने आई तो लोग हैरान रह गए। केक इतना बड़ा था कि उसे काटने के लिए तलवार की जरूरत पड़ी। पूरी शादी में ये केक चर्चा का विषय बना रहा। तलवार ने केक काटे जाने पर यूजर्स ने जमकर इसका मजाक बनाया।