बीते 14-15 नवबंर को दीपिका पादुकोण ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से इटली जाकर शादी कर ली। साल 2012 में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने खुद कहा था कि वह रणवीर सिंह से शादी नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में बताया था कि वह किसी और से शादी करना चाहती थीं..आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में..
2 of 5
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि दीपिका ने शादी के सवाल पर बताया था कि वह किसी संजय नाम के शख्स से करना चाहती थीं। शादी का सवाल उनसे सलमान खान ने मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में किया था। उस वक्त दीपिका अपनी विवादित फिल्म पद्मावत की प्रमोशन के लिए यहां पहुंची थी। इस दौरान शादी के नाम पर उन्होंने संजय का नाम लिया।
बिग बॉस 11 के 'वीकेंड के वार' में सलमान ने दीपिका से आखिरकार पूछ ही लिया था कि वे किससे शादी करेंगी, किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी और किसे मारना चाहेंगी। सलमान के इस फनी सवाल का दीपिका ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया। दीपिका ने मजाक में अपने जवाब में सलमान से कहा कि वे रणवीर के साथ डेट पर जाएंगी, संजय लीला भंसाली से शादी करेंगी और शाहिद कपूर को मारना चाहेंगी। इस पर सलमान भी चौंक गए।
4 of 5
पद्मावत विवाद
- फोटो : SELF
बता दें कि भारी विरोध के चलते फिल्म 'पद्मावत' की रिलीजिंग डेट अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ा दी गई थी। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन के बीच दिखाए गए संबंध को लेकर विरोध किया जा रहा था। यहां तक कि दीपिका को जान से मारने तक की भी कई बार धमकी दी गई थी।
5 of 5
deepveer wedding reception
- फोटो : Instagram
बता दें कि इटली के लेक-कोमो में दीपवीर ने अपने खास मेहमानों के बीच प्राइवेट शादी की और इसके बाद मुंबई और बंगलूरू में तीन ग्रैंड रिसेप्शन भी दिए। मुंबई रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचा था।