फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुसीबत में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की उठी मांग

Wed, 05 Feb 2020 02:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
PIL in Jammu and Kashmir High Court against Vidhu Vinod Shikara The Untold Story of Kashmiri Pandits
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : Social Media

विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है और इस बार वजह है, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग।

PIL in Jammu and Kashmir High Court against Vidhu Vinod Shikara The Untold Story of Kashmiri Pandits
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

दरअसल फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' के खिलाफ जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता इफ्तिखार मिसगर, माजिद हैदरी और इरफान हाफिज लोन ने आरोप लगाया है कि फिल्म कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के बारे में गलत तथ्यों को दर्शाती है।

PIL in Jammu and Kashmir High Court against Vidhu Vinod Shikara The Untold Story of Kashmiri Pandits
Shikara - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'शिकारा' 1989 के अंत और 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडित पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'शिकारा' में आदिल खान और सादिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट सात फरवरी है। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल सामने आ गया है कि क्या फिल्म अपनी तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी या फिर कोई कानूनी पेंच फंस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PIL in Jammu and Kashmir High Court against Vidhu Vinod Shikara The Untold Story of Kashmiri Pandits
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म का एक नया टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस टीजर को विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक पेज से ट्वीट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ''1990 में 4,00,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 30 साल बाद आखिरकार उनकी कहानी बताई जाएगी।'

विज्ञापन
PIL in Jammu and Kashmir High Court against Vidhu Vinod Shikara The Untold Story of Kashmiri Pandits
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि विधु विनोद चोपड़ा फिल्म शिकारा से एक बार फिर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। इससे पहले विधु ने साल 2007 में फिल्म एकलव्य का निर्देशन किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सैफ अली खान, विद्या बालन, राइमा सेन जैकी श्रॉफ और जिमी शेरगिल बतौर मुख्य किरदार नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed