फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू ने सलमान के शो 'बिग बॉस' को बताया हिंसक, कहा- 'हिंसा का मजा क्यों ले रहे हैं'

Wed, 05 Feb 2020 02:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Thappad Actress Taapsee Pannu speaks about violence in Salman Khan Bigg Boss 13
तापसी पन्नू और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर सलमान खान का शो बिग बॉस किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बना रहता है। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच का प्यार तो कभी तीखी नोकझोंक और लड़ाई,  इस बार शो में वो सब कुछ देखने को मिल रहा है। जो करीबन अभी तक के किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिला। वहीं इस बार शो को लेकर तमाम सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अपनी बात सामने रखी है।

Thappad Actress Taapsee Pannu speaks about violence in Salman Khan Bigg Boss 13
tapsee pannu

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू एक के बाद एक फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत रही हैं। तापसी की आगामी फिल्म थप्पड़ है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। तापसी की फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब वाहवाही मिली।

Thappad Actress Taapsee Pannu speaks about violence in Salman Khan Bigg Boss 13
tapsee pannu

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही तापसी ने फिल्म का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू  ने बिग बॉस 13 को लेकर भी बात की। तापसी ने इस शो को हिंसक बताते हुए अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thappad Actress Taapsee Pannu speaks about violence in Salman Khan Bigg Boss 13
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी ने बिग बॉस 13 को लेकर कहा, 'दर्शक इस तरह की हिंसा का मजा क्यों ले रहे हैं? यह मजाक नहीं है। अगर हमारे साथ ऐसा होता है, तो हमें मजा नहीं आएगा। यह हमारे लिए तब तक ही एंटरटेनमेंट है, जब तक यह दूसरों के साथ होता है।'
 
विज्ञापन
Thappad Actress Taapsee Pannu speaks about violence in Salman Khan Bigg Boss 13
tapsee pannu
तापसी ने आगे कहा, 'हमें उनकी जगह अपने आपको रखकर शो को देखने की जरूरत है कि हम कहां खड़े है और यह हमारे साथ क्या हो रहा है। तभी हमारी राय बदलने लगेगी। इसमें लंबा समय लगेगा लेकिन किसी को तो इसे करना शुरू करना होगा।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed