शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। बीते दिनों केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ने के बाद अब यह फिल्म 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Pathaan Box Office Collection: 450 करोड़ का आंकड़ा छूने से एक कदम दूर पठान, 14वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि लोग लगातार इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म के पहले एक्सटेंडेड हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पठान 364.15 करोड़ का बिजनेस कर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर 65.75 करोड़ की शानदार कमाई की है। वहीं, दूसरे सोमवार को फिल्म ने 8.55 करोड़ का बिजनेस किया था।
Family Man 3: 'फैमिली मैन सीजन 3' लेकर आने वाले हैं मनोज बाजपेयी? वीडियो साझा कर फैंस को दिया बड़ा हिंट
अब पठान के 14वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 446.25 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि बुधवार के दिन यह फिल्म 450 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
Bigg Boss 16: 'ओवर एक्टर' बुलाने पर शालीन ने दिया कृष्णा को मुंहतोड़ जवाब, ताली बजाने पर मजबूर हुए कंटेस्टेंट
कमाई के दर्जनों रिकॉर्ड बनाने वाली पठान की निगाहें अब बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। बता दें कि हिंदी भाषा में बाहुबली 2 ने 510 करोड़ की कमाई की थी। यह इकलौती फिल्म है जो 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही थी। हालांकि, पठान की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म जल्द ही यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
Dalljeet Kaur: बेटे ने निखिल को देखते ही कहा था 'पापा', दूसरी शादी पर दलजीत कौर ने कही यह बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जवान में नजर आने वाले हैं। यह भी एक एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी काम कर रहे जो इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Turkey Earthquake: प्रियंका-आलिया ने तुर्किये में आए भूकंप पर जताया दुख, कहा- यह दिल तोड़ने वाला