फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 350 करोड़ के करीब 'जेलर 2', लाखों में सिमटी 'प्रहार' और 'नई नवेली'; जानें 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

Fri, 23 Oct 2026 07:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 23 Oct 2026 07:54 PM IST
सार

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 
  • वहीं 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।  
  • जानिए आज शुक्रवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक तरफ साउथ की बड़ी फिल्में हैं, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्में भी अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रही हैं। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Trending Videos
Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या लाखों में पहुंची 'दृश्यम 3' की कमाई? 
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आज शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 87 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 362.72 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 563.02 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline
प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'प्रहार' का कलेक्शन 
  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' रिलीज के चंद दिनों में ही ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
  • फिल्म को रिलीज हुए महज 8 ही दिन हुए हैं, लेकिन इतने ही दिनों में इसकी कमाई लाखों में गिर गई है।
  • आज शुक्रवार को इसने महज 38 लाख की कमाई की है।
  • वहीं फिल्म ने कुल 17.53 करोड़ की कमाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' की गिरी कमाई
एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। आज शुक्रवार को इसने भी महज 36 लाख की कमाई की है। इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 22.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Nears 350 Crore As Prahaar And Nayyi Naveli See Decline
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' का दबदबा बरकरार
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
  • आज शुक्रवार को इसने 8.99 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 343.34 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म जल्द ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
  • वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 606.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे: क्या अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अभिनेत्री? आरव के साथ छुट्टियां बिताते देख चौंके फैंस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed