Family Man 3: 'फैमिली मैन सीजन 3' लेकर आने वाले हैं मनोज बाजपेयी? वीडियो साझा कर फैंस को दिया बड़ा हिंट
फैंस अब 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘फैमिली’ का जिक्र किया है।
विस्तार
मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'द फैमिली मैन' के दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज के दोनों ही सीजन में मनोज बाजपेयी के अभिनय को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फैंस अब तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘फैमिली’ का जिक्र किया है।
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहते हैं, 'हलो हलो हलो, बहुत टाइम हो गया नहीं? मेरी बात गौर से सुनिए। इस होली आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं अपनी फैमिली लेकर, जुड़े रहिए।' मनोज बाजपेयी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'फैमिली के साथ आ रहा हूं, स्वागत नहीं करोगे हमारा।'
A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)
">http://
मनोज बाजपेयी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स इसे 'फैमिली मैन 3' से जोड़कर देख रहे हैं। मनोज बाजपेयी के इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि वह सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह फाइनली फैमिली मैन 3 आने वाली है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘स्वागत बा, आइल जा।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ’आइए आपका इंतजार था।’ एक फैन ने लिखा, 'शायद लोग समझ नहीं पा रहे कि, मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म गुलमोहर की बात कर रहे ना कि फैमिली मैन की।'
Atlee: 'जवान' के बाद विजय के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारी में एटली, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!
आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन' में उन्होंने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज के दोनों सीजन को फैंस का भर भरकर प्यार मिला था। सीरीज में मनोज बाजपेयी के अभिनय को भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। अब यह समय आने पर ही पता लगेगा कि मनोज बाजपेयी 'फैमिली मैन 3' की बात कर रहे हैं या अपनी किसी आगामी फिल्म की घोषणा कर रहे हैं।