70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1949 को गुजारत के जूनागढ़ में हुआ था। परवीन बाबी अपने लुक्स की वजह से उन दिनों के दूसरे एक्ट्रेस से अलग थीं। सलवार सूट की बजाय परवीन बाबी हमेशा ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। वहीं परवीन बाबी की हमशक्ल को पर्दे पर लोगों ने 90 के दशक के आखिर में देखा। आगे की स्लाइड में देखिए कौन हैं परवीन बाबी की हमशक्ल ये एक्ट्रेस।
2 of 5
deepshikha nagpal
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की। दीपशिखा छोटे पर्दे पर एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्हें सबसे पहले फिल्म कोयला में नोटिस किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, पार्टनर, प्यार में ट्विस्ट और कॉरपोरेट जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कोई खास सफलता मिलता ना देख उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया।
3 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
साल 2014 में दीपशिखा ने बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया था। दीपशिखा अपने काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। दरअसल, उन्होंने पूर्व पति केशव अरोड़ा पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।
4 of 5
deepshikha nagpal
- फोटो : social media
केस दर्ज करवाने के दौरान दीपशिखा ने बताया था कि 'केशव मेरे घर आया और पैसे मांगने लगा। जब मैंने मना कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। मेरे नाक से खून बहने लगा और मुझे गंभीर चोटें भी आईं।' दीपशिखा ने आगे बताया कि 'अगर मैं चुप रही तो जो महिलाएं केवल घर में रहती हैं वो कैसे आगे आएंगी। मुझे लगता है कि ऐसे मामलों में चुप नहीं रहना चाहिए।' बता दें कि साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
5 of 5
deepshikha nagpal
- फोटो : social media
दीपशिखा ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी लेकिन बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी। खबरें हैं कि दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर लिया है और अलग हो गए हैं। इससे पहले दीपशिखा ने 1997 में एक्टर जीत उपेंद्र से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था।