फिल्म '
पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद से दूर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ काफी इन्जॉय कर रहे हैं। खबर है कि दोनों अपना न्यू ईयर श्रीलंका में साथ में सेलिब्रेट करेंगे।
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक मुताबिक ये लवबर्ड साथ में नए साल का स्वागत करेंगे। खबरे आ रही थी कि इस बार न्यू ईयर दीपिका अपने परिवार के साथ बंगलौर में मनाएंगी। लेकिन फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नहीं दिख रही है।
पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। दोनों साउथ मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने गए थे।
दोनों ने वैसे तो कभी अपने रिश्ते को खुलकर बात नहीं करते है लेकिन एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से भी दोनों परहेज नहीं करते है। उनकी ऑन-स्क्रिन और ऑफ-स्क्रिन केमिस्ट्री काफी गजब लगती है।
केवल दीपिका-रणबीर ही नहीं पूरा बॉलीवुड इन दिनों छुट्टियां मनाने निकल पड़ा है। करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ यूरोप में हैं तो वहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना केपटाउन में हैं। न्यूलीवेड कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई और दिल्ली के रिसेप्शन के बाद साउथ अफ्रीका में हैं। वे वहीं पर नए साल का जश्न मनाएंगे।