एक्टर अजय देवगन मराठी फिल्म से प्रोडक्शन में अपनी पारी शुरू करने जा रहे है। अजय देवगन मराठी फिल्म 'आपला मानूस' को प्रोड्यूस करते दिखाई देगें। इस बीच फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।
पोस्टर में नाना पाटेकर बारिश में रॉयल एनफील्ड चलाते हुए दिख रहे हैं। पोस्टर में नाना पाटेकर का लुक काफी सीरियस है। पोस्टर पर लिखा है 'हा सैतान बाटलीत मावनार नाय' जिसका कुछ-कुछ मतलब ये है कि 'यह इंसान शराब से संतुष्ठ नहीं होगा'
ये फिल्म अगले साल 9 फरवरी को रिलीज होगी। सतीश रजवाड़े के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर, सुमीत राघवन और इरावती हरषे भी होंगे।
अजय देवगन ने वीडियो जरिये मराठी फिल्म में डेब्यू की सूचना दी। वीडियो में अजय देवगन मराठी भाषा से लगाव और प्यार की बात जाहिर कर रहे है।