अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सिर से पिता का साया हट गया है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक एक्टर के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे और उन्होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। पिता के निधन की खबर पाकर एक्टर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
2 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंडित बनारस तिवारी का निधन किसी बीमारी की वजह से हुआ है या उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बहुत करीब थे। एक्टर का परिवार शोक में है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज से आते हैं। अभिनय करियर के कारण वह मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे।
3 of 5
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार आज गांव में ही किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र कर चुके हैं। बचपन में गांव में उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर वह कई बार भावुक भी हो चुके हैं।
KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई इस हसीना की छुट्टी, एलिमिनेशन टास्क की वजह से हुआ पत्ता साफ
4 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि उनके पिता को उनकी उपलब्धियों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं।
Prakash Raj: 'आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ...', चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी
5 of 5
ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक बार पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'ओएमजी 2' में नजर आ रहे हैं।
Sunny Deol: सनी देओल का कर्ज चुकाने में अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद? जानें क्या है पीछे की सच्चाई