फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' देख रो पड़े करण जौहर, आमिर ने रणबीर नहीं इस एक्टर को बताया फिल्म की जान

Sat, 30 Jun 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Not only Ranbir Kapoor Vicky Kaushal performance made Karan Johar cry
vicky kaushal
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने रिलीज होते ही बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 34 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन सकती हैं। 'संजू' फिल्म देखने के बाद रणबीर कपूर के अलावा जिस एक्टर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं वह 'राजी' एक्टर विक्की कौशल हैं।
Not only Ranbir Kapoor Vicky Kaushal performance made Karan Johar cry
aamir khan
'संजू' फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे खुद को रोक नहीं सके और सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ की। सिनेमाजगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने ट्वीट किया - 'संजू फिल्म बेहतरीन है। इस फिल्म में एक पिता और बेटे की कहानी को परदे पर अच्छे ढंग से उतारा गया है। रणबीर के अलावा विक्की की एक्टिंग जबरदस्त है। एक और बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए राजकुमार हिरानी का शुक्रिया।'
 

 
Not only Ranbir Kapoor Vicky Kaushal performance made Karan Johar cry
Karan Johar and Meghna Gulzar
न केवल आमिर बल्कि करण जौहर ने भी अपने दिल की बात ट्विटर पर बयां की। करण जौहर ने ट्वीट किया - 'विक्की कौशल का अभिनय दमदार है। उन्होंने फिल्म में ऐसे दोस्त का किरदार निभाया है जिसे भावनात्मक तौर पर एक दोस्त का पूरा साथ दिया। फिल्म देखते वक्त मैं रो गया था।' इसके साथ ही मेघना गुलजार ने लिखा - 'संजू राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की हुई बेहतरीन फिल्म है। रणबीर और विक्की ने बेहतरीन एक्टिंग की है।' 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Ranbir Kapoor Vicky Kaushal performance made Karan Johar cry
शबाना आजमी
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी ट्वीट करके कहा - 'रणबीर कपूर ने बेहतरीन एक्टिंग की है जिसे देखकर आप संजय दत्त की कहानी में पूरी तरह से खो जाएंगे।  विक्की कौशल ने भी दिल जीत लिया।' आपको बता दें, विक्की कौशल को बॉलीवुड में आए हुए महज 5 साल हुए हैं लेकिन दमदार एक्टिंग से कुछ ही दिनों में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। 'संजू' फिल्म से पहले विक्की कौशल आलिया के साथ 'राजी' फिल्म में नजर आए थे। 

 
विज्ञापन
Not only Ranbir Kapoor Vicky Kaushal performance made Karan Johar cry
sanju
'संजू' फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के अलावा दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं। त्योहारों के मौके को छोड़ दें तो किसी भी हिंदी फिल्म की ये सबसे बेहतरीन एडवांस बुकिंग है। इससे पहले सुमित ने बताया था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed