नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को एक महीने हो गया है। अब ऐसे में नेहा ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया है कि उनकी शादी के बारे में सबसे पहले करन जौहर कों पता था।
2 of 5
karan johar and neha dhupia
एक दिन वो उनके घर के सोफे पर बैठी थी और उनसे कह बैठी कि वो अब शादी के लिए तैयार हैं और करण जौहर ने कहा अच्छी बात है। यही नही बल्कि करण जौहर ने कहा कि वो ही इस खबर को पोस्ट करेंगे।
इसके बाद अंगद बेदी के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा कि 4 साल पहले अंगद ने उनसे शादी के लिए पूछा था लेकिन तब मैं किसी और के साथ रिलेशन में थी तो मैंने ना कह दिया। उसका प्यार एकतरफा था।
वहीं 4 साल बाद जब मेरा ब्रेकअप हुआ तो उसका कहना था कि मैंने अपनी लाइफ के 4 साल गवां दिए। इस बार अंगद ने मुझसे नहीं बल्कि मेरे परिवार वालों के सामने रिश्ता रखा और मेरे परिवारवाले मान गए। हालांकि उनकी मां मुझसे शादी के पहले मिलना चाहती थीं। उनका कहना था कि मुझे पता है ना कि मैं क्या कर रही हूं।
बताते चलें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की अचानक हुई शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। दिल्ली में आनंद कारज समारोह के दौरान जोड़े ने 10 मई 2018 को शादी के फेरे लिए थे। हालांकि कुछ लोग इस शादी के साथ ऐसी अटकलें लगाने लगे कि शायद नेहा प्रेग्नेंट थीं जिस वजह से उनकी शादी जल्दीबाजी में की गई।