{"_id":"5bbd90a1867a55285a616c8c","slug":"navneet-nishan-on-alok-nath-4-year-harassment-by-slapping-the-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवनीत निशान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उस आदमी को थप्पड़ मारने के बाद मुझे शो से निकाल दिया गया था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवनीत निशान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उस आदमी को थप्पड़ मारने के बाद मुझे शो से निकाल दिया गया था'
Wed, 10 Oct 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नवनीत निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में 'तारा' एक पॉपुलर टीवी शो हुआ करता था । इसी शो की प्रोड्यूसर विनता नंदा और लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ आलोक नाथ ने यौन शोषण किया । आलोक नाथ इस शो के लीड एक्टर थे । विनता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर 19 साल पुरानी इस घटना का खुलासा किया है ।
2 of 6
alok nath
विनता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने मेरा यौन शोषण किया । मैं 1994 में टीवी के नंबर वन शो 'तारा' को लिख रही थी और इसका प्रोडक्शन कर रही थी । आलोक नाथ मेरी लीड गर्ल के पीछे थे । लड़की की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा था ।'
3 of 6
navneet
अब इस पूरे मामले पर नवनीत निशान का बयान भी आ गया है । एनडीटीवी से बात करते हुए नवनीत निशान ने कहा, 'मैं हर उस औरत और मर्द का सपोर्ट करती हूं जो #metoo कैंपेन के तहत अपनी बात को रख रहा है । मैंने विनता को उस दर्द से गुजरते हुए देखा है । इसे शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
navneet
'मैं चार साल तक उस आदमी का शोषण झेलती रही । मैंने उसे एक जोर का थप्पड़ मारा था और उसके बाद भी मुझे काफी कुछ सहन करना पड़ा । मेरे हाथ से वो शो निकल गया था। उस शख्स की वजह से मैंने भी काफी कुछ झेला। मुझे खुशी है कि अब लोग इस पर बात कर रहे हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
आलोक नाथ
बता दें कि विनता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई । वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था । आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।