{"_id":"5bbd8950867a55284b3eaddf","slug":"metoo-maharashtra-women-commission-issued-notes-against-nana-patekar-after-tanushree-dutta-complaint","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की बढ़ाई मुश्किलें, महिला आयोग ने नोटिस भेज मांगा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की बढ़ाई मुश्किलें, महिला आयोग ने नोटिस भेज मांगा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का यौन शोषण का मामला हर दिन नए मोड़ लेता जा रहा है। वहीं इस मामले में अभिनेता नाना पाटेकर की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में तनुश्री ने #metoo अभियान के तहत खुलासा किया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। इस मामले पर बीते दिनों तनुश्री दत्ता ने पुलिस थाने और महिला आयोग में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
अब मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तनुश्री- नाना पाटेकर यौन शोषण विवाद पर अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने नाना पाटेकर को नोटिस भेजा है। महिला आयोग ने अभिनेता नाना पाटेकर और गणेश आचार्य सहित सामी सिद्दिकी और राकेश सारंग को भी नोटिस भेजा है। आयोग ने इन सभी से 10 दिनों के अंदर जवाब भी मांगा है। इतना ही नहीं 40 पन्नों के नोटिस में महिला आयोग ने मुंबई पुलिस से भी पूछा है कि तनुश्री यौन शोषण मामले में अब तक कितनी कार्रवाई हुई है।
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने तनुश्री मामले को सख्ती से लेते हुए CINTAA (सिने एंड आरटिस्ट एसोसिएशन)को भी आंतरिक शिकायत के निपटारे के लिए तत्काल एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों तनुश्री ने नाना पाटेकर सहित गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। खबरों की मानें तो महिला आयोग जाने का कदम तनुश्री ने नाना पाटेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं यौन शोषण के आरोप में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के अंधेरी में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि तनुश्री दत्ता ने पुलिस में इंडियन पीनल कोड की धारा 354, 354(a), 34 और 509 के तहत नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा संपत्ति की तोड़फोड़ और धमकी के लिए तनुश्री ने राजनीतिक पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 154 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा,स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने इस मामले में तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।