फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mushtaq Khan: बचपन में ही मनोरंजन की दुनिया से जुड़ गए थे मुशताक खान? मायानगरी आकर ऐसे काटे संघर्ष के दिन

Sat, 31 Dec 2022 07:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 31 Dec 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
Mushtaq Khan Birthday: Know About Actor Movies journey struggle and Life Story
Mushtaq Khan - फोटो : अमर उजाला

आज बॉलीवुड एक्टर मुशताक खान का जन्मदिन है। मुशताक खान को फैंस शायद नाम से न जान पाएं, लेकिन उन्हें देखते ही उनका काम उन्हें तुरंत याद हो आएगा। मुशताक के हिस्से भले ही फिल्मों में लीड रोल न आए हों, वह सपोर्टिंग एक्टर के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन अपने किरदारों को वह पूरी संजीदगी के साथ अदा करना बखूबी जानते हैं। मुशताक बहुत कम उम्र में ही मनोरंजन जगत से जुड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वे सातवीं में थे तो नाटकों में हिस्सा लेने लगे। इसके अलावा बचपन में उन्होंने रामलीला में काम किया। इसके बाद वह बड़ा एक्टर बनने का सपना लेकर मायानगरी चले आए। यहां उनके संघर्ष के दिन बहुत कठिन थे। आइए जानते हैं मुशताक खान के बारे में.... 

Mushtaq Khan Birthday: Know About Actor Movies journey struggle and Life Story
Mushtaq Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मुशताक खान का जन्म 31 दिसम्बर 1959 को बालाघाट मध्य प्रदेश में हुआ। मुशताक ने कम उम्र से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। बचपन में इन्हे जब रामलीला में काम करने का मौका मिलता तो ये पूरी जान लगा दिया करते। अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए मुशताक की खूब तारीफ हुआ करती। सातवीं क्लास से ही मुशताक खान नाटको से जुड़ गए। फिर कॉलेज मे भी इन्होंने नाटको में काम किया। इनके काम से खुश होकर इन्हे आर्ट्स & कल्चर प्रोग्राम का सेकेट्री बना दिया गया।

Mushtaq Khan Birthday: Know About Actor Movies journey struggle and Life Story
Mushtaq Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मुशताक के अभिनय कौशल को देख इनके कुछ दोस्तों और शिक्षकों ने इन्हें मायानगरी जाकर किस्मत आजमाने की सलाह दी। दोस्तों ने कहा, 'तुम जैसे अच्छे कलाकार को इस छोटी सी जगह में नहीं रहना चाहिए। बाहर निकलो, कुछ बड़ा करो।' मुशताक ने जब अपने घर में इस बात का जिक्र किया तो सभी ने विरोध किया। मुशताक से फैमिली बिजनेस से जुड़ने को कहा गया। एक तरफ मुशताक की आंखों में एक्टर बनने के सपने थे, दूसरी तरफ परिवार के लोग विरोध में खड़े थे। हालांकि, इस दौरान मुशताक के बड़े भाई ने उनका भरपूर साथ दिया और घरवालों को मनाकर इन्हें मुंबई भेजने का इंतजाम करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mushtaq Khan Birthday: Know About Actor Movies journey struggle and Life Story
Mushtaq Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई आगर मुशताक खान यहां की हकीकत से दो-चार हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक मायानगरी में मुशताक के पास रहने की कोई जगह नहीं थी तो वह रेलवे स्टेशन पर रात गुजारते और फुटपाथ पर सोते थे। इनके पास पैसे तो थे पर इतने नहीं कि रहना और खाना दोनों हो सके। महीनों इन्होंने इसी तरह गुजारे। इनका एक-एक दिन पहाड़ के समान गुजरता था। दिनभर मुश्ताक काम की तलाश में लोगों से मिलते, मगर सब किसी ना किसी बहाने से मना कर देते। जिन दोस्तों ने मुंबई आने की सलाह दी वे ही मजाक उड़ाने लगे। बाद में मुशताक खान थिएटर से जुड़ गए। वहीं एक दिन जब ये एक नाटक में काम कर रहे थे तो मशहूर फिल्म निर्माता इस्माइल श्रॉफ की नजर इन पर पड़ी। उन्हें इनका अभिनय पसन्द आया और इस तरह उन्होंने अपनी फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' मे काम करने का ऑफर मुशताक को दिया। इस तरह मुशताक खान का फिल्मी सफर शुरू हुआ। 
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां के आरोपों का जवाब देंगी शीजान की बहन? बोलीं- जल्द करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

विज्ञापन
Mushtaq Khan Birthday: Know About Actor Movies journey struggle and Life Story
Mushtaq Khan - फोटो : सोशल मीडिया

फिर एक दिन मुशताक खान की मुलाकात लेखक सलीम खान से हुई। सलीम खान ने इन्हे महेश भट्ट से मिलवाया और फिल्म 'कब्जा' मे कोई रोल देने को कहा। जब महेश ने मुशताक का काम देखा तो वो बेहद खश हुए और मुशताक को अपनी लगभग हर फिल्म मे रोल दिए। मुशताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही इन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है। 
Kiara-Sidharth wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed